श्रीकृष्णांक
मुसलमान कवि और भगवान श्रीकृष्ण
उन्हें इस प्रकार छोड़कर चले जाने के लिये व्रजवासियों की ओर से रहीम भगवान श्रीकृष्ण को उलाहना देते हैं– जो रहीम करिबो हुतो, व्रज को यही हवाल । सय्यद, इब्राहीम रसखानि भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त थे। वे मुरलीधर की भक्ति में ऐसे डूब गये थे कि उनकी केवल यही आकांक्षा रहती थी– मानुस होहुं वही रसखानि बसौं मिलि गोकुल गांव के ग्वारन । वे भगवान श्रीकृष्ण के भक्त थे, श्रीकृष्ण-भूमि के भक्त थे और भगवान श्रीकृष्ण का जितनी भी चीजों से सम्बन्ध रहा है– व्रज, वृन्दावन, यमुना, व्रज की मिट्टी, पेड़-पौधे, गौवें-ग्वाल इत्यादि उन सबके अनन्य भक्त थे। वे उन चीजों के लिये संसार की बड़ी से बड़ी सम्पदा निछावर करने के लिये प्रस्तुत थे– या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहुं पुर को तजि डारौं । |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रम संख्या | विषय | पृष्ठ संख्या |