किसी काम का नहीं जगत में -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
तर्ज लावनी - ताल कहरवा


किसी काम का नहीं जगत में, हूँ मैं केवल ‘भू’-का भार।
केवल एक विलक्षण है सौभाग्य, तुम्हारा पाया प्यार॥
पर यह है शुचि सहज तुम्हारा बिरद, तुम्हारा सहज सुभाव।
हो तुम सुहृद अहैतुक सबके सबको देते मीठे भाव॥
इतनी कृपा करो अब मुझपर, परम कृपामय हे सरकार।
मधुर तुम्हारा स्मरण बने, बस, मेरा एक जीवनाधार॥
मान करूँ मैं सदा तुम्हारा, सुनूँ तुम्हारा ही गुण-गान।
रोम-रोम नित जपे तुम्हारा नाम मधुर मेरे भगवान॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः