कार्तिक

कार्तिक हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का आठवाँ माह है। यह माह बड़ा ही पवित्र माना जाता है। यह समस्त तीर्थों तथा धार्मिक कृत्यों से भी पवित्रतर है। इसका माहात्म्य स्कन्द पुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण में भी मिलता है।

  • कार्तिक मास में एक हज़ार बार यदि गंगा नदी में स्नान करें, माघ मास में सौ बार स्नान करें, वैशाख मास में नर्मदा में करोड़ बार स्नान करें तो उन स्नानों का जो फल होता है, वह फल प्रयाग में कुम्भ के समय पर स्नान करने से प्राप्त होता है। सम्पूर्ण कार्तिक मास में गृह से बाहर किसी नदी अथवा सरोवर में स्नान करना चाहिए।
  • हिन्दू पंचांग के प्रमुख महीनों के नाम निम्न हैं-
  1. चैत्र
  2. वैशाख
  3. ज्येष्ठ
  4. आषाढ़
  5. श्रावण
  6. भाद्रपद
  7. आश्विन
  8. कार्तिक
  9. मार्गशीर्ष
  10. पौष
  11. माघ
  12. फाल्गुन


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः