कंस तमोमय का था -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा-कृष्ण-जन्म-महोत्सव एवं जय-गान

Prev.png
राग भैरव - ताल कहरवा


कंस तमोमय का था काला पापचिह्न वह कारागार।
काल-कोठरी थी, उस में नियुक्त थे काले पहरेदार॥
भाद्रमास के कृष्णपक्ष की अँधियारी आठैं बुधवार।
काली अन्ध निशा थी, छाया अन्धकार था घोर अपार॥
अज-‌अविनाशी सर्वेश्वर प्रभु लेंगे अब मंगल अवतार।
अधिष्ठान कर प्रकृति निशा में , कर के निज माया-विस्तार॥
उसी समय छा गया कक्ष में सहसा शीतल दिव्य प्रकाश।
बदल गया सब कुछ क्षण में ही, करने लगी प्रकृति मृदु हास॥
काल हो गया परम सुशोभन, सभी शुभ गुणों से संयुक्त।
चन्द्र रोहिणी-स्थित थे, नभ में ग्रह-नक्षत्र शान्ति से युक्त॥
निर्मल हु‌ई दिशा‌एँ, तारे लगे जगमगाने आकाश।
नदियाँ हुर्ईं स्वच्छ-सलिला, ह्रद हु‌आ रात्रि में कमल-विकास॥
लदे वृक्ष कुसुमों से, पक्षी-भ्रमर कर उठे गान-गुँजार।
बहने लगी सर्व-सुखदा पवित्रतम सौरभमयी बयार॥
असुरद्रुह-सज्जन-मन सहसा हु‌ए प्रसन्न सहज स्वच्छन्द।
स्वर्ग बज उठी सुर-दुन्दुभियाँ जन्म अजन्मा के आनन्द॥
बिना बजाये हु‌ई निनादित मध्यनिशा वे अपने-‌आप।
किंनरगण-गन्धर्व मुदित हो करने लगे गान-‌आलाप॥
विद्याधरी-‌अप्सरा‌एँ तब नाच उठीं अति सुमधुर ताल।
सुर-मुनि मुदित कर उठे श्लाघा, देख धरा का भाग्य विशाल॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः