कंस टीला, मथुरा

कंस टीला, मथुरा
Kk-blank.jpg
विवरण 'कंस टीला' ब्रज के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं से सम्बंधित धार्मिक स्थल है।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मथुरा
मार्ग स्थिति यमुना किनारे परिक्रमा मर्ग पर।
प्रसिद्धि हिन्दू धार्मिक स्थल
संबंधित लेख ब्रज, मथुरा, कृष्ण, कंस, कंस वध, रंगेश्वर महादेव
अन्य जानकारी यहाँ चालीस फीट ऊँचे टीले पर बना आयताकार आधार का मन्दिर है। बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस टीले से कंस को लुढ़काया था।
अद्यतन‎ 01:15 19 जुलाई, 2016 (IST)

कंस टीला उत्तर प्रदेश राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक नगर मथुरा में स्थित है। यह टीला यमुना किनारे परिक्रमा मार्ग पर स्थित है। भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ने वाले स्थानों में से यह एक है।

  • माना जाता है कि यह स्थान पाँच हज़ार साल पुराना है, परंतु यहाँ बना मंदिर नवनिर्मित है। यह चालीस फीट ऊँचे टीले पर बना आयताकार (120’ X 80’) आधार का मन्दिर है।
  • सड़क से टीले पर जाने के लिए सीढ़ियाँ निर्मित हैं। यह नवनिर्मित मन्दिर ईंट व सीमेंट से बना है, जिसका मुख्य द्वार पश्चिम की ओर है।
  • यहाँ बना मन्दिर, भगवान कृष्ण और बलराम द्वारा कंस के पहलवानों और उसके वध स्थान के रूप में विख्यात है। बताया जाता है कि भगवान कृष्ण ने इसी टीले से कंस को लुढ़काया था।
  • भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के अलावा यहाँ एक प्राचीन पीपल के पेड़ व हनुमान जी की प्रतिमा को भी पूजा जाता है। यह एक प्राकृतिक रचना प्रतीत होती है, क्योंकि नदी द्वारा बनी पुरानी दीवार इससे मिली हुई लगती है।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः