औदुम्बर | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- औदुम्बर (बहुविकल्पी) |
औदुम्बर पुराण उल्लेखानुसार एक मुनि थे। इनका उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ भागवतपुराण में हुआ है।
- औदुम्बर मुनि के जीवन का यह नियम था कि सबेरे उठकर जिस दिशा की ओर इनकी दृष्टि पहले जाती थी, उसी ओर ये भोजन के लिए जाते थे।
- यदि उस दिशा से कुछ इन्हें प्राप्त होता तो उसी पर उस दिन रह जाते। यदि कुछ न मिले तो भूखे रहने पर भी किसी व्यक्ति से कुछ न लेते।[1][2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भागवतपुराण 3.12.46
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 76 |