श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी
साहित्य
श्रीहरिराम व्यास (सं. 1549-1655)
चरित्र:- 'सब सुखों की राशि श्री चैतन्य के चरणों में प्रणाम करके मैं उल्लास पूर्वक व्यास-चरित गाना चाहता हूँ। मैं श्रीहित हरिवंश के चरणों में शिर नवाता हूँ और इसी बल से व्यास की कथा का गान करता हूँ। व्यास जी के पिता सुकल सुमोखन राजा और प्रजा द्वारा सम्मानित थे। व्यास जी पंडित और गुणवान थे। उनका मन गुरु करने को उत्सुक रहता था किन्तु वे गुरु ऐसा चाहते थे जो उनको भव-सागर से पार उतार दे। उनका मन कभी रैदास की ओर, कभी कबीर की ओर और कभी पीपा की ओर खिंचता था, कभी वे जय-देव का गान करते थे। इसी प्रकार, कभी उनको नामदेव का स्मरण आता था, कभी रंक-बंका का और कभी रामानंद गुसाई का। कभी उनका मन वृन्दावन के रसिक भक्तों की ओर खिचता था। इस झमेले में कोई बात स्थिर न हो सकी और उनकी बयालीस वर्ष आयु व्यतीत हो गई। एक दिन नवलदास वैरागी उनके घर आये और उनसे मिलकर व्यास जी को बड़ी प्रसन्नता हुई। व्यास जी ने उनको अपने पास रख लिया। नवलदास ने एक दिन सहज रूप से हित जी का एक पद गाया जो 'आज अति राजत दंपति भोर' से आरंभ होता है और जिसका अंतिम चरण इस प्रकार है,[1] हित हरिवंश लाल ललना मिलि हियो सिरावत मोर'। व्यास जी का रोम-रोम तन्मय हो गया। नवलदास जी ने पद-कर्त्ता का परिचय देते हुए बताया 'जिनके हृदय को 'जोरी'[2] शीतल करते हैं, उन श्रीहित हरिवंश ने विधि-निेषेध की सुदृढ़ श्रृखंला को तोड़ दिया है। वे शुद्ध-भक्ति के बल से योग, यज्ञ, जप, तप, व्रतादिक को तुच्छ मानते है।' इस अदभुत रीति को सुनकर व्यास जी के हृदय में हित-गुरु के प्रति प्रीति उत्पन्न हो गई। ऐसी सुनी नवल मुखरीति-व्यास करी हितगुरु सों प्रीति। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
विषय | पृष्ठ संख्या |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज