सौगंधिक वन का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत वन पर्व के अनुसार यह एक तीर्थ स्थान-रूप वन का नाम है, जहाँ ब्रह्मा आदि देवता, तपोधन मुनि, सिद्ध, गंधर्व, नाग, किन्नर आदि निवास करते थे।
- इस वन में जाते ही मनुष्य के सब पाप-ताप छूट जाते थे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 540 |
- ↑ महाभारत वन पर्व 84.4-6