श्री द्वारिकाधीश -सुदर्शन सिंह चक्र पृ. 247

श्री द्वारिकाधीश -सुदर्शन सिंह 'चक्र'

Prev.png

72. अनिरुद्ध बन्दी

अनिरुद्ध को प्रसन्न रखने का उषा सच्चे हृदय से प्रयत्न करती रहती थी। उन्हें कोई असुविधा न हो यह प्रबंध प्रबन्ध उसने कर दिया था। उसकी एक ही प्रार्थना थी- 'वे अन्तःपुर में बाहर न जायँ।

अनिरुद्ध का मन भी उषा की सेवा से संतुष्ट था। उन्हें पता ही नहीं लगा कि उनको द्वारिका से यहाँ आये चार वर्ष बीत चुके। उनकी प्रसन्नता, सुख का नवीन-नवीन उपाय उषा करती रही। उसे भय था कि उसके ये प्राणधन कहीं पितृगृह को स्मरण करने लगे तो वह असहाय हो उठेगी। उसके पिता क्या करेंगे यह समझ पाना कठिन था और जो कुछ किया जा चुका था वह भले भावावेश में हुआ, दो युवा कन्याओं के बचपन से हुआ, किन्तु अब तो उसके साथ जीवन का प्रश्न सम्मिलित था।

कन्या का कौमार्य उसके शरीर में की एक कान्ति बनाये रखता है। वह जब विवाहिता होकर पतिगृह पहुँचती है तो बहुत शीघ्रता से उसके शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। ये परिवर्तन उषा के शरीर में भी होने ही थे और इन्हें छिपाया नहीं जा सकता था।

उस दिन अपने भवन पर लगा ध्वज-दण्ड टूटा देखकर वाणासुर प्रसन्न हो रहा था। इतने में उसकी कन्या के अन्तःपुर में रक्षक एक साथ आकर हाथ जोड़कर उसके सम्मुख खड़े हो गये। वाणासुर ने उनके आने का कारण पूछा तो बहुत विनम्र होकर बोले- 'हमारा अपराध क्षमा हो। ठीक क्या बात है, हमें भी पता नहीं है क्योंकि आपकी पुत्री के अन्तःपुर में हम जा नहीं सकते। हमारी अत्यन्त सावधानी के पश्चात भी कुछ हुआ है वहाँ यह हमारा अनुमान है। यद्यपि हमारी जानकारी में वहाँ कोई पुरुष नहीं गया किन्तु आपकी पुत्री के शरीर एवं चेष्टा में कौमारभङ्ग के लक्षण दीखते हैं और यह आपके उज्ज्वल कुल के लिए कलंक की बात हो सकती है।

किसी भी पिता को अपनी पुत्री के संबंध में ऐसी बात सुनकर कितना दुःख होगा, यह समझा जा सकता है। कन्यान्तःपुर से सेवक बिना पुष्ट कारण के अपने स्वामी के सम्मुख ऐसी बात कहने का साहस नहीं करते यह भी वाणासुर समझ गया। वह उसी समय उठा और सीधे पुत्री के अन्तःपुर में पहुँचा।

वाणासुर ने जो कुछ देखा, उससे वह चकित रह गया। त्रिभुवन-सुन्दर कमल लोचन, नवधनवर्ण युवा पुरुष उसकी पुत्री के सम्मुख बैठा पासे खेलने में लगा था और उसके कण्ठ में मोटी मधु-मालती पुष्पों की वनमाला थी। उसकी भुजाओं में इन्हीं पुष्पों की मालाएँ लिपटी थीं और इन मालाओं के पुष्पों पर स्थान-स्थान पर कुंकुम लगा था- वह कुंकुम जो युवापुरुष की माला पर पत्नी के वक्ष से आलिंगन के समय लग जाया करता है।

'पकड़ लो इसे।' वाणासुर ने क्रोध से गर्जना करते हुए साथ आये अन्तःपुर के उन राक्षसों को आज्ञा दी जो कुछ पीछे खड़े हो गये थे।

उषा भयभीत होकर एक ओर कक्ष के कोने में दुबक गयी, किन्तु अनिरुद्ध न हिचके, न भयभीत हुए। उन्होंने एक मोटा डण्डा उठा लिया और कक्ष से प्रांगण में निकल आये।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

श्री द्वारिकाधीश
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
1. अपनी बात 1
2. उपक्रम 4
3. द्वारिका 8
4. रुक्मिणी विवाह 10
5. स्यमन्तक मणि 24
6. जाम्बवती-मंगल 30
7. सत्यभामा-परिणय 33
8. कलंक-मोचन 36
9. कालिन्दी-कल्याण 41
10. महारानी मित्रविन्दा 45
11. सत्या नाग्नजिती 48
12. भाग्यशालिनी भद्रा 52
13. सुलक्षणा-लक्ष्मणा 54
14. परिहास-प्रिय 57
15. सुभद्रा-हरण 61
16. हंस-डिम्भक-मोक्ष 67
17. पिशाचोद्धार 74
18. तप-पुत्र प्राप्ति 78
19. प्रद्युम्नहरण-शम्बर-मरण 80
20. श्रीबलराम की ब्रजयात्रा 87
21. पौण्ड्रक वासुदेव 89
22. काशी दहन 93
23. शिवोपासना 96
24. श्रीसंकर्षण 98
25. प्रद्युम्न-परिणय 100
26. असुर-वज्रनाभ 103
27. वज्रनाभ-वध 107
28. भानुमती-हरण 110
29. परिजात-पुष्प 112
30. नरक-निधन 117
31. पारिजात-हरण 122
32. शक्र-संग्राम 124
33. शची-संतोष 129
34. षट्पुर-नाश 132
35. साम्ब-विवाह 136
36. सखा सुदामा 138
37. विश्वजित-यज्ञ 146
38. द्विविद-दलन 151
39. ग्रहण-यात्रा 153
40. व्रजजन-मिलन 156
41. प्रीति-प्रतिमा 159
42. पति-दान 161
43. ऋषिगणागमन 164
44. वसुदेवजी का यज्ञ 132
45. व्रजराज-विदा 168
46. अग्रजानयन 170
47. वंश-विस्तार 173
48. देवर्षि का कुतूहल 176
49. मिथिला-यात्रा 179
50. दिनचर्या 182
51. नृगोद्धार 186
52. राजसूय-यज्ञ की यात्रा 190
53. शाल्व-शमन 193
54. दन्तवक्र-विदूरथ-मरण 199
55. मान-भंग 201
56. प्रेम का आदर्श 203
57. अश्वमेध-यज्ञ 206
58. मोह-भंग 213
59. बहिन सुभद्रा 214
60. पाण्डव समस्या 132
61. साम्ब की सूर्योपासना 218
62. कुशेश्वर 221
63. अश्वत्थामा की याचना 223
64. बहिन-विदा 225
65. रण-निमन्त्रण 227
66. श्रीबलराम की तीर्थयात्रा 230
67. बल्वल वध 234
68. यात्रान्त-यज्ञ 237
69. रुक्मी-वध 239
70. अनिरूद्ध का अपहरण 242
71. वाणासुर 245
72. अनिरूद्ध बन्दी 247
73. शिव-संग्राम 249
74. वाणासुर की पराजय 253
75. वरूण-विजय 255
76. उतंक पर अनुग्रह 257
77. विप्र-पुत्रानयन 261
78. अतिथि दुर्वासा 268
79. रुक्मिणी-वियोग 271
80. गोपी-तालाब 273
81. देवर्षि का वसुदेव जी को उपदेश 276
82. यदुकुल को शाप 281
83. उपसंहार का अनुरोध 285
84. उद्धव को उपदेश 286
85. शाप की परिणति 290
86. संकर्षण स्वधाम को 294
87. व्याध पुरस्कृत 296
88. विदा 298
89. स्वधाम गमन 301
90. शेष-समाप्ति 303
91. उपसंहार 307
92. अंतिम पृष्ठ 310

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः