विष्णु पुराण हिन्दू धर्म में अठारह महापुराणों में से एक है। अठारह महापुराणों में 'विष्णु पुराण' का आकार सबसे छोटा है।
- किन्तु इसका महत्त्व प्राचीन समय से ही बहुत अधिक माना गया है।
- संस्कृत विद्वानों की दृष्टि में इसकी भाषा ऊंचे दर्जे की, साहित्यिक, काव्यमय गुणों से सम्पन्न और प्रसादमयी मानी गई है।
- इस पुराण में भूमण्डल का स्वरूप, ज्योतिष, राजवंशों का इतिहास, कृष्ण चरित्र आदि विषयों को बड़े तार्किक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
- खण्डन-मण्डन की प्रवृत्ति से यह पुराण मुक्त है।
- धार्मिक तत्त्वों का सरल और सुबोध शैली में वर्णन किया गया है।
संबंधित लेख
|