- महाभारत शल्य पर्व में गदा पर्व के अंतर्गत 42वें अध्याय में वैशम्पायन द्वारा वसिष्ठापवाह तीर्थ की उत्पत्ति का वर्णन हुआ है, जो इस प्रकार है[1]
विषय सूची
जनमेजय के प्रश्न का वैशम्पायन उत्तर देना
जनमेजय ने वैशम्पायन जी से पूछा- प्रभो! वसिष्ठापवाह तीर्थ में सरस्वती के जल का भयंकर वेग कैसे हुआ? सरिताओं में श्रेष्ठ सरस्वती ने उन महर्षि को किस लिये बहाया? उनके साथ उसका वैर कैसे हुआ? उस वैर का कारण क्या है? महामते! मैंने जो पूछा है, वह बताइये। मैं आपके वचनों को सुनते सुनते तृप्त नहीं होता हूँ।
वैशम्पायन जी ने कहा- भारत! तपस्या में होड़ लग जाने के कारण विश्वामित्र तथा ब्रह्मर्षि वसिष्ठ में बड़ा भारी वैर हो गया था। सरस्वती के स्थाणु तीर्थ में पूर्व तट पर वसिष्ठ का बहुत बड़ा आश्रम था और पश्चिम तट पर बुद्धिमान विश्वामित्र मुनि का आश्रम बना हुआ था। महाराज! जहाँ भगवान स्थाणु ने बड़ी भारी तपस्या की थी, वहाँ मनीषी पुरुष उनके घोर तप का वर्णन करते हैं। प्रभो! जहाँ भगवान स्थाणु (शिव) ने सरस्वती का पूजन और यज्ञ करके तीर्थ की स्थापना की थी, वहाँ वह तीर्थ स्थाणु तीर्थ मे नाम से विख्यात हुआ। नरेश्वर! उसी तीर्थ में देवताओं ने देव शत्रुओं का विनाश करने वाले स्कन्द को महान सेनापति के पद पर अभिषिक्त किया था। उसी सारस्वत तीर्थ में महामुनि विश्वामित्र ने अपनी उग्र तापस्या से वसिष्ठ मुनि को विचलित कर दिया था। वह प्रसंग सुनाता हूं, सुनो।
विश्वामित्र का क्रोध
भारत! विश्वामित्र और वसिष्ठ दोनों ही तपस्या के धनी थे, वे प्रतिदिन होड़ लगा कर अत्यन्त कठोर तप किया करते थे। उन में भी महामुनि विश्वामित्र को ही अधिक संताप होता था, वे वसिष्ठ का तेज देख कर चिन्तामग्न हो गये थे। भरतनन्दन! सदा धर्म में तत्पर रहने वाले विश्वामित्र मुनि के मन में यह विचार उत्पन्न हुआ कि यह सरस्वती तपोधन वसिष्ठ को अपने जल के वेग से तुरंत ही मेरे समीप ला देगी और यहाँ आ जाने पर तपस्वी मुनियों में श्रेष्ठ विप्रवर वसिष्ठ का मैं वध कर डालूंगा; इसमें संशय नहीं है। ऐसा निश्चय करके पूज्य महामुनि विश्वामित्र के नेत्र क्रोध से रक्त-वर्ण हो गये।
विश्वामित्र और सरस्वती नदी का संवाद
उन्होंने सरिताओं में श्रेष्ठ सरस्वती का स्मरण किया। उन मुनि के चिन्तन करने पर विचारशीला सरस्वती व्याकुल हो उठी। उसे ज्ञात हो गया कि ये महान शक्तिशाली महर्षि इस समय बड़े भारी क्रोध से भरे हुए हैं। इससे सरस्वती की कान्ति फीकी पड़ गयी और वह हाथ जोड़ थर-थर कांपती हुई मुनिवर विश्वामित्र की सेवा में उपस्थित हुई। जिसका पति मारा गया हो उस विधवा नारी के समान वह अत्यन्त दुखी हो गयी और उन मुनि श्रेष्ठ से बोली-‘प्रभो! बताइये, मैं आपकी किस आज्ञा का पालन करूं ?’ तब कुपित हुए मुनि ने उससे कहा- ‘वसिष्ठ को शीघ्र यहाँ बहाकर ले आओ, जिससे आज मैं इनका वध कर डालूं।’ यह सुन कर सरस्वती नदी व्यथित हो उठी। वह कमल नयना अबला हाथ जोड़ कर वायु के झकोरे से हिलायी गयी लता के समान अत्यन्त भयभीत हो जोर-जोर से कांपने लगी।[1] उसकी ऐसी अवस्था देखकर मुनि ने उस महानदी से कहा-‘तुम बिना कोई विचार किये वसिष्ठ को मेरे पास ले आओ’।
सरस्वती नदी और वसिष्ठ का संवाद
विश्वामित्र की बात सुनकर और उनकी पापपूर्ण चेष्टा जान कर वसिष्ठ के भूतल पर विख्यात अनुपम प्रभाव को जानती हुई उस नदी ने उनके पास जाकर बुद्धिमान विश्वामित्र ने जो कुछ कहा था, वह सब उन से कह सुनाया। वह दोनों के शाप से भयभीत हो बारंबार कांप रही थी। महान शाप का चिन्तन करके विश्वामित्र ऋषि के डर से बहुत डर गयी थी। राजन! उसे दुर्बल, उदास और चिन्तामग्न देख मनुष्यों में श्रेष्ठ धर्मात्मा वसिष्ठ ने कहा। वसिष्ठ बोले- सरिताओं में श्रेष्ठ सरस्वती! तुम शीघ्र गति से प्रवाहित होकर मुझे बहा ले चलो और अपनी रक्षा करो, अन्यथा विश्वामित्र तुम्हें शाप दे देंगे; इसलिये तुम कोई दूसरा विचार मन में न लाओ। कुरुनन्दन! उन कृपाशील महर्षि का वह वचन सुन कर सरस्वती सोचने लगी, ‘क्या करने से शुभ होगा?’ उसके मन में यह विचार उठा कि ‘वसिष्ठ ने मुझ पर बड़ी भारी दया की है। अतः सदा मुझे इनका हित साधन करना चाहिये’।[2]
वसिष्ठ द्वारा सरस्वती नदी की स्तुति करना
राजन! तदनन्तर ऋषि श्रेष्ठ विश्वामित्र को अपने तट पर जप और होम करते देख सरिताओं में श्रेष्ठ सरस्वती ने सोचा, यही अच्छा अवसर है, फिर तो उस नदी ने पूर्व तट को तोड़ कर उसे अपने वेग से बहाना आरम्भ किया। उस बहते हुए किनारे के साथ मित्रावरुण के पुत्र वसिष्ठ जी भी बहने लगे। राजन! बहते समय वसिष्ठ जी सरस्वती की स्तुति करने लगे। ‘सरस्वती! तुम पितामह ब्रह्माजी के सरोवर से प्रकट हुई हो, इसीलिये तुम्हारा नाम सरस्वती है। तुम्हारे उत्तम जल से ही यह सारा जगत व्याप्त है। ‘देवी! तुम्हीं आकाश में जाकर मेघों में जल की सृष्टि करती हो, तुम्हीं सम्पूर्ण जल हो; तुमसे ही हम ऋषिगण वेदों का अध्ययन करते हैं। ‘तुम्हीं पुष्टि, कीर्ति, द्युति, सिद्धि, बुद्धि, उमा, वाणी और स्वाहा हो। यह सारा जगत तुम्हारे अधीन है। तुम्हीं समस्त प्राणियों में चार[3] प्रकार के रूप धारण करके निवास करती हो’।
विश्वामित्र द्वारा सरस्वती नदी को शाप देना
राजन! महर्षि के मुख से इस प्रकार स्तुति सुनती हुई सरस्वती ने उन ब्रह्मर्षि को अपने वेग द्वारा विश्वामित्र के आश्रम पर पहुँचा दिया और विश्वामित्र से बारंबार निवेदन किया कि ‘वसिष्ठ मुनि उपस्थित हैं’। सरस्वती द्वारा लाये हुए वसिष्ठ को देख कर विश्वामित्र कुपित हो उठे और उनके जीवन का अन्त कर देने के लिये कोई हथियार ढूंढ़ने लगे। उन्हें कुपित देख सरस्वती नदी ब्रह्म हत्या के भय से आलस्य छोड़ दोनों की आज्ञा का पालन करती हुई विश्वामित्र को धोखा देकर वसिष्ठ मुनि को पुनः पूर्व दिशा की ओर बहा ले गयी। मुनि श्रेष्ठ वसिष्ठ को पुनः अपने से दूर बहाया गया देख अमर्षशील विश्वामित्र दुःख से अत्यन्त कुपित हो बोले- ‘सरिताओं में श्रेष्ठ कल्याणमयी सरस्वती! तुम मुझे धोखा देकर फिर चली गयी, इसलिये अब जल की जगह रक्त बहाओ, जो राक्षसों के समूह को अधिक प्रिय है।[2] बुद्धिमान विश्वामित्र के इस प्रकार शाप देने पर सरस्वती नदी एक साल तक रक्त मिश्रित जल बहाती रही। तदनन्तर ऋषि, देवता, गन्धर्व और अप्सरा सरस्वती को उस अवस्था में देखकर अत्यन्त दुखी हो गये। नरेश्वर! इस प्रकार वह स्थान जगत में वसिष्ठापवाह के नाम से विख्यात हुआ। वसिष्ठ जी को बहाने के पश्चात सरिताओं में श्रेष्ठ सरस्वती फिर अपने पूर्व मार्ग पर ही बहने लग गयी।[4]
टीका टिप्पणी व संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 महाभारत शल्य पर्व अध्याय 42 श्लोक 1-18
- ↑ 2.0 2.1 महाभारत शल्य पर्व अध्याय 42 श्लोक 19-38
- ↑ परा, पश्यन्ती, मध्यमा और वैखरी- यह चार प्रकार की वाणी ही सरस्वती का चतुर्विध रूप है।
- ↑ महाभारत शल्य पर्व अध्याय 42 श्लोक 39-41
सम्बंधित लेख
महाभारत शल्य पर्व में उल्लेखित कथाएँ
शल्य और दुर्योधन वध के समाचार से धृतराष्ट्र का मूर्च्छित होना
| धृतराष्ट्र को विदुर द्वारा आश्वासन देना
| दुर्योधन के वध पर धृतराष्ट्र का विलाप करना
| धृतराष्ट्र का संजय से युद्ध का वृत्तान्त पूछना
| कर्ण के मारे जाने पर पांडवों के भय से कौरव सेना का पलायन
| भीम द्वारा पच्चीस हज़ार पैदलों का वध
| अर्जुन द्वारा कौरवों की रथसेना पर आक्रमण
| दुर्योधन का अपने सैनिकों को समझाकर पुन: युद्ध में लगाना
| कृपाचार्य का दुर्योधन को संधि के लिए समझाना
| दुर्योधन का कृपाचार्य को उत्तर देना
| दुर्योधन का संधि स्वीकर न करके युद्ध का ही निश्चय करना
| अश्वत्थामा का शल्य को सेनापति बनाने का प्रस्ताव
| दुर्योधन के अनुरोध पर शल्य का सेनापति पद स्वीकार करना
| शल्य के वीरोचित उद्गार
| श्रीकृष्ण का युधिष्ठिर को शल्यवध हेतु उत्साहित करना
| उभयपक्ष की सेनाओं का रणभूमि में उपस्थित होना
| कौरव-पांडवों की बची हुई सेनाओं की संख्या का वर्णन
| कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का घमासान युद्ध
| पांडव वीरों के भय से कौरव सेना का पलायन
| नकुल द्वारा कर्ण के तीन पुत्रों का वध
| कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का भयानक युद्ध
| शल्य का पराक्रम
| कौरव-पांडव योद्धाओं के द्वन्द्वयुद्ध
| भीम के द्वारा शल्य की पराजय
| भीम और शल्य का भयानक गदा युद्ध
| दुर्योधन द्वारा चेकितान का वध
| दुर्योधन की प्रेरणा से कौरव सैनिकों का पांडव सेना से युद्ध
| युधिष्ठिर और माद्रीपुत्रों के साथ शल्य का युद्ध
| मद्रराज शल्य का अद्भुत पराक्रम
| अर्जुन और अश्वत्थामा का युद्ध
| अश्वत्थामा के द्वारा सुरथ का वध
| दुर्योधन और धृष्टद्युम्न का युद्ध
| शल्य के साथ नकुल और सात्यकि आदि का घोर युद्ध
| पांडव सैनिकों और कौरव सैनिकों का द्वन्द्वयुद्ध
| भीमसेन द्वारा दुर्योधन की पराजय
| युधिष्ठिर द्वारा शल्य की पराजय
| भीम द्वारा शल्य के घोड़े और सारथि का वध
| युधिष्ठिर के द्वारा शल्य का वध
| युधिष्ठिर के द्वारा शल्य के भाई का वध
| सात्यकि और युधिष्ठिर द्वारा कृतवर्मा की पराजय
| मद्रराज के अनुचरों का वध और कौरव सेना का पलायन
| पांडव सैनिकों द्वारा पांडवों की प्रशंसा और धृतराष्ट्र की निन्दा
| भीम द्वारा इक्कीस हज़ार पैदलों का संहार
| दुर्योधन का अपनी सेना को उत्साहित करना
| धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी का वध
| सात्यकि द्वारा शाल्व का वध
| सात्यकि द्वारा क्षेमधूर्ति का वध
| कृतवर्मा का सात्यकि से युद्ध तथा उसकी पराजय
| दुर्योधन का पराक्रम
| कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का घोर संग्राम
| कौरव पक्ष के सात सौ रथियों का वध
| उभय पक्ष की सेनाओं का मर्यादा शून्य घोर संग्राम
| शकुनि का कूट युद्ध और उसकी पराजय
| अर्जुन द्वारा श्रीकृष्ण से दुर्योधन के दुराग्रह की निन्दा
| अर्जुन द्वारा कौरव रथियों की सेना का संहार
| अर्जुन और भीम द्वारा कौरवों की रथसेना एवं गजसेना का संहार
| अश्वत्थामा आदि के द्वारा दुर्योधन की खोज
| सात्यकि द्वारा संजय का पकड़ा जाना
| भीम के द्वारा धृतराष्ट्र के ग्यारह पुत्रों का वध
| भीम के द्वारा कौरवों की चतुरंगिणी सेना का संहार
| श्रीकृष्ण और अर्जुन की बातचीत
| अर्जुन के द्वारा सत्यकर्मा और सत्येषु का वध
| अर्जुन के द्वारा सुशर्मा का उसके पुत्रों सहित वध
| भीम के द्वारा धृतराष्ट्रपुत्र सुदर्शन का अन्त
| सहदेव के द्वारा उलूक का वध
| सहदेव के द्वारा शकुनि का वध
ह्रदप्रवेश पर्व
बची हुई समस्त कौरव सेना का वध
| संजय का क़ैद से छूटना
| दुर्योधन का सरोवर में प्रवेश
| युयुत्सु का राजमहिलाओं के साथ हस्तिनापुर में जाना
गदा पर्व
अश्वत्थामा, कृपाचार्य और कृतवर्मा की सरोवर में दुर्योधन से बातचीत
| युधिष्ठिर का सेना सहित सरोवर पर जाना
| कृपाचार्य आदि का सरोवर से दूर हट जाना
| युधिष्ठिर और श्रीकृष्ण की बातचीत
| सरोवर में छिपे दुर्योधन के साथ युधिष्ठिर का संवाद
| युधिष्ठिर के कहने से दुर्योधन का सरोवर से बाहर आना
| दुर्योधन का किसी एक पांडव से गदायुद्ध हेतु तैयार होना
| श्रीकृष्ण का युधिष्ठिर को फटकारना
| श्रीकृष्ण द्वारा भीमसेन की प्रशंसा
| भीम और दुर्योधन में वाग्युद्ध
| बलराम का आगमन और सम्मान
| भीम और दुर्योधन के युद्ध का आरम्भ
| बलदेव की तीर्थयात्रा
| प्रभासक्षेत्र के प्रभाव तथा चंद्रमा के शापमोचन की कथा
| उदपान तीर्थ की उत्पत्ति तथा त्रित मुनि के कूप में गिरने की कथा
| त्रित मुनि का यज्ञ
| त्रित मुनि का अपने भाइयों का शाप देना
| वैशम्पायन द्वारा विभिन्न तीर्थों का वर्णन
| नैमिषारण्य तीर्थ का वर्णन
| बलराम का सप्त सारस्वत तीर्थ में प्रवेश
| सप्तसारस्वत तीर्थ की उत्पत्ति
| मंकणक मुनि का चरित्र
| औशनस एवं कपालमोचन तीर्थ की माहात्म्य कथा
| रुषंगु के आश्रम पृथूदक तीथ की महिमा
| आर्ष्टिषेण एवं विश्वामित्र की तपस्या तथा वरप्राप्ति
| अवाकीर्ण तीर्थ की महिमा और दाल्भ्य की कथा
| यायात तीर्थ की महिमा और ययाति के यज्ञ का वर्णन
| वसिष्ठापवाह तीर्थ की उत्पत्ति
| ऋषियों के प्रयत्न से सरस्वती नदी के शाप की निवृत्ति
| सरस्वती नदी के जल की शुद्धि
| अरुणासंगम में स्नान से राक्षसों और इन्द्र का संकटमोचन
| कुमार कार्तिकेय का प्राकट्य
| कुमार कार्तिकेय के अभिषेक की तैयारी
| स्कन्द का अभिषेक
| स्कन्द के महापार्षदों के नाम, रूप आदि का वर्णन
| स्कन्द की मातृकाओं का परिचय
| स्कन्द देव की रणयात्रा
| स्कन्द द्वारा तारकासुर, महिषासुर आदि दैत्यों का सेनासहित संहार
| वरुण का अभिषेक
| अग्नितीर्थ, ब्रह्मयोनि और कुबेरतीर्थ की उत्पत्ति का प्रसंग
| श्रुतावती और अरुन्धती के तप की कथा
| इन्द्रतीर्थ, रामतीर्थ, यमुनातीर्थ और आदित्यतीर्थ की महिमा
| असित देवल तथा जैगीषव्य मुनि का चरित्र
| दधीच ऋषि तथा सारस्वत मुनि के चरित्र का वर्णन
| वृद्ध कन्या का चरित्र
| वृद्ध कन्या का शृंगवान से विवाह तथा स्वर्गगमन
| ऋषियों द्वारा कुरुक्षेत्र की सीमा और महिमा का वर्णन
| प्लक्षप्रस्रवण आदि तीर्थों तथा सरस्वती की महिमा
| बलराम का नारद से कौरवों के विनाश का समाचार सुनना
| भीम-दुर्योधन का युद्ध देखने के लिए बलराम का जाना
| बलराम की सलाह से सबका कुरुक्षेत्र के समन्तपंचक तीर्थ में जाना
| समन्तपंचक तीर्थ में भीम और दुर्योधन में गदायुद्ध की तैयारी
| दुर्योधन के लिए अपशकुन
| भीमसेन का उत्साह
| भीम और दुर्योधन का वाग्युद्ध
| भीम और दुर्योधन का गदा युद्ध
| कृष्ण और अर्जुन की बातचीत
| अर्जुन के संकेत से भीम द्वारा दुर्योधन की जाँघें तोड़ना
| दुर्योधन के धराशायी होने पर भीषण उत्पात प्रकट होना
| भीमसेन द्वारा दुर्योधन का तिरस्कार
| युधिष्ठिर का भीम को अन्याय करने से रोकना
| युधिष्ठिर का दुर्योधन को सान्त्वना देते हुए खेद प्रकट करना
| क्रोधित बलराम को कृष्ण का समझाना
| युधिष्ठिर के साथ कृष्ण और भीम की बातचीत
| पांडव सैनिकों द्वारा भीम की स्तुति
| कृष्ण के आक्षेप पर दुर्योधन का उत्तर
| कृष्ण द्वारा पांडवों का समाधान
| पांडवों का कौरव शिबिर में पहुँचना
| अर्जुन के रथ का दग्ध होना
| पांडवों का कृष्ण को हस्तिनापुर भेजना
| कृष्ण का हस्तिनापुर में धृतराष्ट्र और गांधारी को आश्वासन देना
| कृष्ण का पांडवों के पास लौटना
| दुर्योधन का संजय के सम्मुख विलाप
| दुर्योधन का वाहकों द्वारा अपने साथियों को संदेश भेजना
| दुर्योधन को देखकर अश्वत्थामा का विषाद एवं प्रतिज्ञा करना
| अश्वत्थामा का सेनापति पद पर अभिषेक
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज