रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 209

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

प्रवचन 19

गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ

ता दृष्ट्वान्तिकमायाता.......ब्रूतागमनकारणम

अब चलें फिर वहीं, नारायण! जैसे नाटक प्रारम्भ हो- बिगुल बजे। रास-लीला प्रारम्भ हो रही है। दिव्य वृन्दावनधाम जो अपने को कभी गुप्त नहीं करता, केवल अभक्त को नहीं दिखता है। अभक्त हृदय में उसको देखने की आँख नहीं है। नहीं तो वृन्दावन धाम अपने को कभी गुप्त नहीं करता, हमेशा प्रकट रहता है। ‘यहीं कहूँ श्याम; काहू कुंज में फिरत होइहैं, भुज भरि भेंटवे कूँ जिय उमगत है।’ आज भी, इस समय भी है वह तमाल की हरियाली, वह कदम्ब की डाली; आनन्द-वृन्दावन में हमारे बगीचे में एक कदम्ब का वृक्ष है, ऐसी डाल है उसकी कि उसको देखते ही ऐसा मन होता है कि उसमें झूला-डालकर झूलें। पहले झूलते थे, उड़ियाबाबाजी महाराज झूलते थे, भक्त कोकिल सीं झूलते थे। हमने उस डाली का नाम दोला कदम्ब रखा है। ठाकुर जी महाराज उस पर राधा के संग हिंडोला झूलते- ‘यहीं कहूँ श्याम काहू कुंज में फिरत होइहैं।’ सेवाकुंज में जाओ तो बताते हैं ठाकुरजी माखन खाकर हाथ यहाँ पोंछ देते ते, यह कदम्ब चिकना है। हमारे कदम्ब के वृक्ष में से देनें निकलते हैं; बने बनाये दोने, बनाना नहीं पड़ता है। उन पर मक्खन लेकर, दही लेकर ठाकुर जी खाते थे। ये जो ठाकुरजी की लीला है वह पाँच हजार वर्ष पुरानी नहीं है, यह तो आज भी देखने की! ‘यहीं कहूँ श्याम काहू कुंज में फिरत होइहैं, भुज भरि भेंटवै को मन उमगत है’ मन होता है कि दोनों हाथ से पकड़े और हृदय से लगा लें, वह यमुना का तीर, वह बालुकामयं पुलिन, वह कदम्ब कुञ्ज, वह तमाल वृक्षों की पंक्ति, वह मोर-चकोर, वह चाँदनी छिटकी हुई। नारायण! पीताम्बरधारी, मुरली मनोहर, बादल जैसा शरीर जिसको देखकर गौएँ दौड़ती हैं कि यह कोई यमुना जल है, पीलें, इसको देखकर मोर नाचने लगते हैं क्योंकि इसकी वंशी ध्वनि को बादलों की मधुर-मधुर गर्जन समझते हैं। चलो वृन्दावन में चलो-चलो सखी वाम कुंज की ओरः-

ता दृष्टान्तिकमायाता भगवान् व्रजयोषितः ।
अवदद् वदतां श्रेष्ठो वाचः पेशैर्विमोहयन् ।।
स्वागतं वो महाभागाः प्रियं किं करवाणि वः ।
व्रजस्यानामयं कच्चिद् ब्रूतागमनकारणम् ।।[1]
Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्रीमद्भागवत 10.29.17-18

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः