मिथिला

मिथिला प्राचीन भारत के प्रसिद्ध राज्यों में से एक था। यह वर्तमान में उत्तरी बिहार और नेपाल की तराई का इलाक़ा था, जिसे 'मिथिला' या 'मिथिलांचल' के नाम से जाना जाता था।

  • इस प्रदेश की प्राचीन राजधानी जनकपुर में थी। मिथिला का उल्लेख महाभारत, रामायण, पुराण तथा जैन एवं बौद्ध ग्रन्थों में भी हुआ है।
  • रामायण काल में यह जनपद बहुत प्रसिद्ध था तथा सीता के पिता जनक का राज्य इसी प्रदेश में था।
  • 'वाल्मीकि रामायण'[1] के अनुसार मिथिला के राज्यवंश का संस्थापक निमि था। मिथि इसके पुत्र थे और मिथि के पुत्र जनक। इन्हीं के नाम राशि वंशज सीता के पिता जनक थे।
  • महाभारत के सभापर्व में वर्णन मिलता है कि कृष्ण अपने साथ पाण्डवों को लेकर इस नगर में आये थे।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वाल्मीकि रामायण, 1,71,3

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः