महाभारत सभा पर्व अध्याय 48 श्लोक 19-23

अष्‍टचत्‍वारिंश (48) अध्‍याय: सभा पर्व (द्यूत पर्व)

Prev.png

महाभारत: सभा पर्व: अष्टचत्वारिंश अध्याय: श्लोक 19-23 का हिन्दी अनुवाद


शकुनि बोला- राजन्! कुन्तीनन्दन युधिष्ठिर को जूए का खेल बहुत प्रिय है, किंतु वे उसे खेलना नहीं जानते। यदि महाराज युधिष्ठिर को द्यूतक्रीड़ा के लिये बुलाया जाय तो वे पीछे नहीं हट सकेंगे। मैं जूआ खेलने में बहुत निपुण हूँ। इस कला में मेरी समानता करने वाला पृथ्वी पर दूसरा कोई नहीं हैं। केवल यही नहीं, तीनों लोकों में मेरे जैसा द्यूतिविद्या का जानकार नहीं है।

अत: कुरुनन्दन! तुम द्यूतक्रीड़ा के लिये युधिष्ठिर को बुलाओं। नरश्रेष्ठ! मैं पासा फेंकने में कुशल हूँ, अत: युधिष्ठिर के राज्य तथा देदीप्यमान राजलक्ष्मी को तुम्हारे लिये अवश्य प्राप्त कर दूँगा, इसमे संशय नहीं है। दुर्योधन! तुम ये सारी बातें पिता जी से कहो। उनकी आज्ञा मिल जाने पर नि:संदेह पाण्डवों को जीत लूँगा।

दुर्योधन ने कहा- सुबलनन्दन! आप ही कुरुकुल के प्रधान महाराज धृतराष्ट्र से इन सब बातों को यथोचित रूप से कहिये। मैं स्वयं कुछ नहीं कह सकूँगा।


इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्व के अन्तर्गत द्यूतपर्व में दुर्योधन संताप विषयक अड़तालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः