महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 98 श्लोक 13-28

अष्टनवतितम (98) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: अष्टनवतितम अध्याय: श्लोक 13-28 का हिन्दी अनुवाद

कवच धारण करके युद्ध की दीक्षा लेने वाला प्रत्येक योद्धा सेना के मुहाने पर जाकर इसी प्रकार संग्रामयज्ञ का अघिकारी होता है। यह मेरा निश्चित मत है। अम्बरीष ने पूछा - शतक्रतो! इस रणयज्ञ में कौन -सा हविष्य है? क्या घृत है? कौन-सी दक्षिणा है और इसमें कौन-कौन -से ऋत्विज बताये गये है? यह मुझसे कहिये। इंद्र ने कहा - राजन! दस युद्ध यज्ञ में हाथी ही ऋत्विज् है, धोड़े अध्वर्यु है, शत्रुओं का मांस ही हविष्य है और उनके रक्त को ही घृत कहा जाता है। सियार ,गीध कौए तथा अन्य मांसभक्षी पक्षी उस यज्ञशाला के सदस्य है, जो यज्ञावशिष्ट घृत (रक्त ) को पीते और यज्ञ सें अर्पित हविष्य (मांस) को खाते है। प्रास, तोमर समूह खड्ग, शक्ति फर से आादि चमचमाते हुए तीखे और पानीदार शस्त्र यज्ञकर्ता के लिये स्त्रुक का काम देते है। धनुष वेग से दूर तक जाने के कारण जो विशाल आकार धारण करता है, वह शत्रु के शरीर को विदीर्ण करने वाला तीखा, सीधा, पैना और पानीदार बाण ही यजमान के हाथ में स्थित महान् स्त्रुव है। जो व्याघ्रचर्म की म्यान में बँधा रहता है, जिसकी मूँठ हाथी के दाँत की बनी होती है तथा जो गजराजों के शुण्डदण्ड को काट लेता है, वह खडग उस युद्ध में स्फ्य का काम देता है। उज्ज्वल और तेज धार वाले, सम्पूर्णतः लोहे के बने हुए तथा तीखे प्रास, शक्ति, ऋष्टि और परशु आदि अस्त्र-शस्त्रों द्वारा जो आघात किया जाता है, वही उस युद्ध यज्ञ का बहुसंख्यक, अधिक समयसाध्य और कुलीन पुरुष द्वारा संग्रहीत नाना प्रकार का द्रव्य है।

वीरों के शरीर से संग्रामभूमि में बड़े वेग से जो रक्त की धारा बहती है, वही उस युद्ध यज्ञ के होम में समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली समृद्धिशालिनी पूर्णाहुति है। सेना के मुहाने पर जो काट डालो, फाड डालो आदि का भयंकर शब्द सुना जाता है, वही सामगान है। सैनिकरूपी सामगायक शत्रुओं को यमलोक में भेजने के लिये मानो सामगान करते हैं। शत्रुओं की सेना का प्रमुख भाग उस वीर यजमान के लिये हविर्धान ( हविष्य रखने का पात्र ) बताया गया है। हाथी, घोडे और कवचधारी वीर पुरुषों के समूह ही उस युद्धयज्ञ के श्येनचित नामक अग्नि है। सहस्रों वीरों के मारे जाने पर जो कबन्ध खड़े दिखायी देते है, वे ही मानो उस शूरवीर के यज्ञ में खदिरकाष्ठ के बने हुए आठ कोण वाले यूप कहे गये हैं।

राजन! वाणी द्वारा ललकारने और महावतों के अंकुशों की मार खाने पर हाथी जो चिग्घाड़ते हैं, कोलाहल और करतल ध्वनि के साथ होने वाली वह चिग्घाड़ने की आवाज उस यज्ञ में वषटकार है। नरेश्वर! स्ंग्राम में जिस दुन्दुभि की गम्भीर ध्वनि होती है, वही सामवेद के तीन मन्त्रों का पाठ करने वाला उद्गाता है। जब लुटेरे ब्राह्मण के धन का अपहरण करते हों, उस समय वीर पुरुष उनके साथ किये जाने वाले युद्ध में अपने प्रिय शरीर के त्याग के लिये जो उघम करता है अथवा जो देहरूपी यूप का उत्सर्ग करके प्रहार ही कर बैठता है, उसका वह युद्ध ही अनन्त दक्षिणाओं से युक्त यज्ञ कहलाता है। जो शूरवीर अपने स्वामी के लिए सेना के मुहाने खड़ा होकर पराक्रम प्रकट करता है और भय से कभी पीठ नहीं दिखाता, उसको मेरे समान लोकों की प्राप्ति होती है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः