महाभारत शल्य पर्व अध्याय 45 श्लोक 50-85

पन्चचत्वारिंश (45) अध्याय: शल्य पर्व (गदा पर्व)

Prev.png

महाभारत: शल्य पर्व: पन्चचत्वारिंश अध्याय: श्लोक 50-85 का हिन्दी अनुवाद

समुद्र ने भी अग्नि पुत्र को दो गदाधारी महापार्षद दिये, जिनके नाम थे- संग्रह और विग्रह। शुभदर्शना पार्वती देवी ने अग्नि पुत्र को तीन पार्षद दिये- उन्माद, शंकुकर्ण तथा पुष्पदन्त। पुरुषसिंह! नागराज वासुकि ने अग्नि कुमार को पार्षद रूप से जय और महाजय नामक दो नाग भेंट किये। इस प्रकार साध्य, रुद्र, वसु, पितृगण, समुद्र, सरिताओं और महाबली पर्वतों ने उन्हें विभिन्न सेनापति अर्पित किये, जो शूल, पट्टिश और नाना प्रकार के दिव्य आयुध धारण किये हुए थे। वे सब के सब भाँति-भाँति की वेश-भूषा से विभूषित थे। स्कन्द के जो नाना प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों से सम्पन्न और विचित्र आभूषणों से विभूषित अन्य सैनिक थे, उनके नाम सुनो।

शंकुकर्ण, निकुम्भ, पद्म, कुमुद, अनन्त, द्वादशभुज, कृष्ण, उपकृष्ण, घ्राणश्रवा, कपिस्कन्ध, काञ्चनाक्ष, जलन्धम, अक्ष, संतर्जन, कुनदीक, तमोऽन्तकृत, एकाक्ष, द्वादशाक्ष, एकजट, प्रभु, सहस्रबाहु, विकट, व्याघ्राक्ष, क्षितिकम्पन, पुण्यनामा, सुनामा, सुचक्र, प्रियदर्शन, परिश्रुत, कोकनद, प्रियमाल्यानुलेपन, अजोदर, गजशिरा, स्कंधाक्ष, शतलोचन, ज्वालाजिह, करालाक्ष, शितिकेश, जटी, हरि, कृष्णकेश, जटाधर, चतुर्देष्ट्र, अष्टजिह्व, मेघनाद, पृथुश्रवा, विद्युताक्ष, धनुर्वक्त्र, जाठर, मारुताशन, उदाराक्ष, रथाक्ष, वज्रनाभ, वसुप्रभ, समुद्रवेग, शैलकम्पी, वृष, मेष, प्रवाह, नंद, उपनन्द, धूम्र, श्वेत, कलिंग, सिद्धार्थ, प्रियक, प्रतापी गोनन्द, आनन्द, प्रमोद, स्वस्तिक, ध्रुवक, क्षेमवाह, सुवाह, सिद्धपात्र, गोव्रज, कनकापीड, महापरिषदेश्वर, गायन, हसन, बाण, पराक्रमी खंग, वैताली, गतिताली, कथक, वातिक, हंसज, पंकदिग्धांग, समुद्रोन्मादन, रणोत्कट, प्रहास, श्वेतसिद्ध, नन्दन, कालकण्ठ, प्रभास, कुम्भाण्डकोदर, कालकक्ष, सित, भूतमथन, यक्षवाह, सुवाह, देवयाजी, सोमप, मज्जान, महातेजा, क्रथ, क्राथ, तुहर, तुहार, पराक्रमी चित्रदेव, मधुर, सुप्रसाद, किरीटी, महाबल, वत्सल, मधुवर्ण, कलशोदर, धर्मद, मन्मथकर, शक्तिशाली सूचीवक्त्र, श्वेतवक्त्र, सुवक्त्र, चारुवक्त्र, पाण्डुर, दण्डबाहु, सुबाहु, रज, कोकिलक, अचल, कनकाक्ष, बालस्वामी, संचारक, गृध्नपत्र, जम्बुक, लोहवक्त्र , अजवक्त्र, जघन, कुम्भवक्त्र, कुम्भक, स्वर्णग्रीव, कृष्णौजा, हंसवक्त्र, चन्द्रभ, पाणिकूर्च, शम्बूक, पञ्चवक्त्र, शिक्षक, चापवक्त्र, जम्बूक, शाकवक्त्र और कुञ्चल।

जनमेजय! ये सब पार्षद योगयुक्त, महामना तथा निरन्तर ब्राह्मणों से प्रेम रखने वाले हैं। इनके सिवा, पितामह ब्रह्मा जी के दिये हुए जो महामना महापार्षद हैं, वे तथा दूसरे बालक, तरुण एवं वृद्ध सहस्रों पार्षद कुमार की सेवा में उपस्थित हुए। जनमेजय! उन सबके नाना प्रकार के मुख थे। किनके कैसे मुख थे? यह बताता हूं, सुनो। कुछ पार्षदों के मुख कछुओं और मुर्गों के समान थे, कितनों के मुख खरगोश, उल्लू, गदहा, ऊंट और सूअर के समान थे। भारत! बहुतों के मुख बिल्ली और खरगोश के समान थे। किन्हीं के मुख बहुत बड़े थे और किन्हीं के नेवले, उल्लू, कौए, चूहे, बभ्रु तथा मयूर के मुखों के समान थे। किन्हीं-किन्हीं के मुख मछली, मेढे, बकरी, भेड़, भैंसे, रीछ, व्याघ्र, भेड़िये तथा सिंहों के समान थे। किन्ही के मुख हाथी के समान थे, इसलिये वे बड़े भयानक जान पड़ते थे। कुछ पार्षदों के मुख मगर, गरुड़, कंक, भेड़ियों और कौओं के समान जान पड़ते थे। भारत! कुछ पार्षद गाय, गदहा, ऊंट और वनबिलाव के समान मुख धारण करते थे। किन्हीं के पेट, पैर और दूसरे-दूसरे अंग भी विशाल थे। उनकी आंखें तारों के समान चमकती थीं। कुछ पार्षदों के मुख कबूतर, बैल, कोयल, बाज और तीतरों के समान थे।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः