महाभारत कथा -अमृतलाल नागर पृ. 28

महाभारत कथा -अमृतलाल नागर

सुन्द, उपसुन्द की कथा

Prev.png

एक दिन नारद जी धर्मराज युधिष्ठिर के दरबार में पधारे। युधिष्ठिर जी ने उठकर उनका स्वागत-सत्कार किया। पांचों भाई बड़े प्रेम और आदर-मान सहित नारद जी की सेवा करने लगे। दिन में भोजन इत्यादि करके जब पांचों भाई नारद जी के पास आकर बैठे तो उन्होंने कहा- "हे धर्मात्मा पाण्डव, तुम्हारी उन्नति देखकर बड़ा ही प्रसन्न हुआ हूँ। तुम्हारा भला करने के लिए मैं तुम्हें एक सुन्दर कथा सुनाऊंगा। तुम लोग ध्यान से सुन्द, उपसुन्द नामक दो भाइयों की कथा सुनो"-

पुराने समय में प्रतापी असुर राजा हिरण्यकशिपु के वंश में निकुम्भ नामक एक बहुत प्रतापी और समझदार व्यक्ति हुआ था। वह असुरों का मुखिया था। सुन्द, उपसुन्द उसी निकुम्भ के बेटे थे।

उस समय मध्य एशिया से लेकर भरत खण्ड तक और मिस्त्र तथा अरब और आधुनिक यूरोप के कई देशों की एक ही जन-कबीले की अलग-अलग शाखाएं फैली हुई थीं। वैसे जाति की दृष्टि से देव और असुर दोनों एक ही थे। रावण, जिसकी ननिहाल हेतिकुल[1]में भी, वह आर्य था, उसके पिता का वंश भी आर्य था। और राम का इक्ष्वाकुं वंश भी आर्य ही था। इनमें आपस में दो धार्मिक वर्ग बन गए थे। एक असुर धर्मी था, दूसरा देव धर्मी। यज्ञ और तप दोनों ही करते थे। वेद भी दोनों के लिए ही पूज्य था, बस लड़ाई इस बात की थी कि एक वर्ग प्राण शक्ति यानी ‘असु’ को ही सर्वोच्च शक्ति मानता था। असुर प्रायः शिव यानी हर के उपासक थे। उनके लिए हर से ऊंचा और कोई नहीं था।

उस समय कश्यप सागर यानी आधुनिक कस्पियन सागर के पास आर्यों की एक मुख्य प्रशाखा हरिवंश की रहती थी। आधुनिक इतिहासकार इन्हें ही ‘हर्री’ कहते हैं और आर्य शब्द का विकास ‘हर्री’ शब्द से ही मानते हैं। ये हरि लोग प्राण से दिव्य यानी आत्मा को बड़ा मानते थे। यह लोग सूर्य-विष्णु के उपासक थे। इन देवधर्मियों का संगठन भी कुछ कम नहीं था। सोने की खान वाले पहाड़, सुवर्ण मेरु, जिसे आजकल तुर्की भाषा में अल्लाई कहते हैं, कभी देवधर्मियों के अधिकार में हो जाते थे और कभी असुरधर्मियों के। असुर सुन्द, उपसुन्द दोनों भाइयों में चूंकि जबरदस्त एका और संगठन था, इसलिए यह लोग इन दिनों देवधर्मियों से तगड़े पड़ रहे थे।

सुन्द, उपसुन्द दोनों भाइयों ने मिलकर ब्रह्मा जी की तपस्या की और अपने कठोर तप से यह समझ पाई कि जब तक हम दोनों भाई आपस में नहीं लड़ेंगे, तब तक हमें कोई मार नहीं सकेगा। अपनी एकता, बुद्धि और शक्ति के बल पर दोनों भाइयों ने आस-पास के बहुत से राज्यों को जीत लिया।

हीरे-मोती जवाहरात और सोना-चाँदी लूटने के लालच में दोनों भाइयों ने ऐसी सख्ती बरती कि दूर-दूर तक लोग-बाग उन दोनों भाइयों के नाम सुनकर ही थर्रा उठते थे। भाइयों में एका इतना प्रबल था कि उन दोनों के बीच किसी तीसरे की दाल गल ही नहीं सकती थी।

Next.png

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

  1. आधुनिक उच्चारण में हित्ती, हिट्टी, हित्ताइत कही जाने वाली जाति

संबंधित लेख

क्रमांक विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. सत्यवती के बेटे 7
2. पाण्डु का राज्याभिषेक 10
3. शिक्षा का प्रबन्ध 12
4. द्रुपद से युद्ध 17
5. विदुर की चतुराई 19
6. द्रौपदी स्वयंवर 23
7. राजधानी का चुनाव 27
8. सुन्द, उपसुन्द की कथा 28
9. अर्जुन का वनवास 32
10. सुभद्रा और अर्जुन का विवाह 38
11. राजसूय यज्ञ 42
12. जुए में पराजय 53
13. वनगमन 59
14. विराट नगर में पाण्डव 72
15. कौरवों का आक्रमण 83
16. अभिमन्यु का विवाह 87
17. शल्य का स्वागत 93
18. युद्ध की ओर 97
19. महानाश की तैयारी 108
20. युद्ध का आरम्भ 112
21. भीष्म-युधिष्ठिर की भेंट 114
22. द्रोणाचार्य का पराक्रम 121
23. भीमसेन का युद्ध-चमत्कार 122
24. दधीचि का अस्थिदान 123
25. भीष्म की शर-शैय्या 125
27. भीमसेन और द्रोणाचार्य का पराक्रम 128
28. अभिमन्यु का पराक्रम 135
29. अर्जुन सुभद्रा मिलन 141
30. अश्वत्थामा की प्रतिज्ञा 148
31. अश्वत्थामा का प्रचण्ड युद्ध 153
32. मामा भान्जे की भेंट 159
33. दुर्योधन और कर्ण की सलाह 165
34. शल्य सारथी बने 167
35. कौवे और हंस की कहानी 170
36. युधिष्ठिर और अर्जुन की मंत्रणा 172
37. भीम दु:शासन युद्ध 179
38. दुर्योधन और कृपाचार्य की वार्ता 186
39. शल्य और युधिष्ठिर का युद्ध 188
40. धृतराष्ट्र और गांधारी का विलाप 192
41. दुर्योधन और अश्वत्थामा की भेंट 194
42. महाविलाप 197
43. भीष्म पितामह से भेंट 198
44. भीष्म की कथाएं 199
45. ध्रुव की कथा 200
46. प्रियव्रत के वंश की कथा 206
47. ऋषभ की कथा 207
48. भरत की कथा 208
49. वेद की कथा 209
50. वेन और पृथु की कथा 210
51. इन्द्र की कथा 212
52. हस्तिनापुर में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक 215
53. धृतराष्ट्र आदि का सन्यास ग्रहण 216
54. अश्वमेध यज्ञ 217
55. परीक्षित के दो जन्म 219
56. खजाने की खोज 220
57. यज्ञ का घोड़ा 221
58. सिन्धु देश में 222
59. बाप बेटे की लड़ाई 223
60. यादवों का अन्त 227

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः