महाभारत आदि पर्व अध्याय 177 श्लोक 20-29

सप्‍तसप्‍तत्‍यधिकशततम (177) अध्‍याय: आदि पर्व (चैत्ररथ पर्व)

Prev.png

महाभारत: आदि पर्व:सप्‍तसप्‍तत्‍यधिकशततम अध्‍याय: श्लोक 20-29 का हिन्दी अनुवाद


तदनन्‍तर भृगुवंशियों के गर्भश्‍थ बालकों की भी हत्‍या करते हुए वे क्रोधान्‍ध क्षत्रिय सारी पृथ्‍वी पर विचरने लगे। इस प्रकार भृगुवंश का उच्‍छेद आरम्‍भ होने पर भृगुवशियों की पत्नियां उस समय भय के मारे हिमालय की दुर्गम कन्‍दरा में जा छिपीं। उनमें से एक स्त्री ने अपने महान् तेजस्‍वी गर्भ को भय के मारे एक ओर की जांघ को चीरकर उसमें रख लिया। उस वामोरु ने अपने पति के वंश की वृद्धि के लिये ऐसा साहस किया था। उस गर्भ का समाचार जानकर कोई ब्राह्मणी बहुत डर गयी और उसने शीघ्र ही अकेली जाकर क्षत्रि‍यों को समीप उसकी खबर पहुँचा दी। फिर तो वे क्षत्रिय लोग उसे गर्भ की हत्‍या करने के लिये उद्यत हो वहाँ गये। उन्‍होंने देखा, वह ब्राह्मणी अपने तेज से प्रकाशित हो रही हैं। उसी समय उस ब्राह्मणी का वह गर्भस्‍थ शिशु उसकी जांघ फाड़कर बाहर निकल आया। बाहर निकलते ही दोपहर के प्रचण्‍ड सूर्य की भाँति‍ उस तेजस्‍वी शिशु ने (अपने वेग से) उन क्षत्रियों की आंखों की ज्‍योति छीन ली।

तब वे अंधे होकर उस पर्वत के बीहढ़ स्‍थानों में भटकने लगे। फिर मोह के वशीभूत हो अपनी बुद्धि हो अपनी दृष्टि को खो देने वाले क्षत्रियों ने पुन: दृष्टि प्राप्‍त करने के लिये उसी सती-साध्‍वी ब्राह्मणी की शरण ली। वे क्षत्रिय उस समय आंख की ज्‍योति से वज्रित हो बुझी हुई लपटों वाली आग के समान अत्‍यन्‍त दु:ख से आतुर एवं अचेत हो रहे थे। अत: वे उस महान् सौभाग्‍यशालिनी देवी से इस प्रकार बोले- देवि! यदि आपकी कृपा हो तो नेत्र पाकर यह क्षत्रियों का दल अब लौट जायगा, थोड़ी देर विश्राम करके हम सभी पापाचारी यहाँ से साथ ही चले जायेंगे। शोभने! तुम अपने पुत्र के साथ हम सब पर प्रसन्‍न हो जाओ और पुन: नूतन द्दष्टि देकर हम सभी राजपुत्रों की रक्षा करो।

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदि पर्व के अन्‍तगर्त चैत्ररथ पर्व में और्वोपाख्‍यानविषयक एक सौ सतहत्तरवां अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः