महापद्मपुर

महापद्मपुर का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत के वन पर्व[1] में हुआ है।

  • यह गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसे एक नगर का नाम था।[2]
  • महापद्मपुर में एक ब्राह्मण रहता था। वह एकाग्रचित्त और सौम्य स्वभाव का मनुष्य था।[3]
  • ब्राह्मण का जन्म चन्द्रमा के कुल में अत्रिगोत्र में हुआ था। वेद में उसकी अच्छी गति थी और उसके मन में किसी प्रकार का संदेह नहीं था। वह सदा धर्मपरायण, क्रोधरहित, नित्य संतुष्ट, जितेन्द्रिय, तप और स्वाध्याय में संलग्न, सत्यवादी और सत्पुरुषों के सम्मान का पात्र था। न्यायोपार्जित धन और अपने ब्राह्मणोचित शील से सम्पन्न था।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वन पर्व महाभारत 353.1
  2. पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 407 |
  3. महाभारत शान्ति पर्व (हिन्दी) कृष्णकोश। अभिगमन तिथि: 31 जनवरी, 2016।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः