मशक नामक एक प्राचीन कालीन जनपद का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत, भीष्मपर्व में मिलता है।
- 'महाभारत भीष्मपर्व' में संजय ने राजा धृतराष्ट्र से शाक द्वीप का वर्णन कहा है और इसी द्वीप में 'मंग', मशक, 'मानस' तथा 'मन्दग' जनपदों की स्थिति बतायी है।
- इस जनपद में सम्पूर्ण कामनाओं के देने वाले धर्मात्मा क्षत्रिय निवास करते करते थे।[1]