भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 64

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय -1
अर्जुन की दुविधा और विषाद

गीता की शिक्षा वह रहस्यवाद नहीं है, जिसका सम्बन्ध मनुष्य के केवल आन्तरिक अस्तित्व से होता है। जीवन के कर्त्तव्यों और सम्बन्धों को मिथ्या मानकर उन्हें त्याग देने के बजाय यह उन्हें आत्मिक स्वतन्त्रता की प्राप्ति के लिए सुअवसर के रूप में स्वीकार करती है। जीवन हमें इसलिए मिला है कि हम इसे पूर्णतया रूपान्तरित कर सकें। रणभूमि को धर्मक्षेत्र या धर्म की भूमि इसलिए कहा गया है, क्योंकि ईश्वर, जो धर्म का रक्षक है, इसमें सक्रिय रूप से उपस्थित है।
कुरुक्षेत्रे: कुरुओं के क्षेत्र में। कुरुक्षेत्र कुरुओं की भूमि है। कुरु उस काल का एक प्रमुख गोत्र था।[1]

’धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे’ शब्दों से मृत्यु द्वारा जीवन का नियम ध्वनित होता है। भयंकर भगवान् उस रूप का एक पक्ष है, जो अर्जुन को युद्धक्षेत्र में दिखाई पड़ता है। जीवन एक संग्राम है, आत्मा का बुराई के विरुद्ध युद्ध। सृजन की प्रक्रिया दो परस्पर-विरोधी तत्त्वों में, जो एक-दूसरे के विरुद्ध खडे़ होते हैं, निरन्तर तनाव की प्रक्रिया है। उन दोनों के पारस्परिक विरोध से विकास आगे बढ़ता है और सृष्टि के प्रयोजन में प्रगति होती है। इस संसार में अपूर्णता, बुराई और अविवेक के तत्त्व हैं और हमें कर्म द्वारा, धर्म द्वारा इस संसार को बदलना है।इन तत्त्वों को, जो अभी तर्कबुद्धि के लिए अपारदर्शक हैं, विचार के लिए पारदर्शक बनाना हैं युद्ध एक प्रतिशोधात्मक निर्णय है और साथ ही साथ एक अनुशासन का कार्य भी। कुरुक्षेत्र को तपःक्षेत्र, तप का या अनुशासन का क्षेत्र भी कहा जाता है।[2]

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यह हस्तिनापुर, आजकल की दिल्ली के पास एक विशाल मैदान है। जब कुरुओं के अन्धे राजा धृतराष्ट्र ने अपना सिंहासन अपने सबसे बड़े पुत्र दुर्योधन को न देकर युधिष्ठिर को, जिसे धर्मराज, पुण्य का अवतार भी कहा जाता है, देने का निश्चय किया, तब दुर्योधन ने कौशल और छल से राजसिंहासन हथिया लिया और युधिष्ठिर तथा उसके चार भाइयों को समाप्त करने का प्रयत्न किया। यादव जाति के नेता कृष्ण ने कौरवों और पाण्डवों में, जो रिश्ते में भाई थे, समझौता कराने की कोशिश की। जब सब प्रयत्न विफल रहे, तब कौरवों और पाण्डवों में भ्रातृघाती युद्ध अनिवार्य हो गया। कृष्ण ने प्रस्ताव रखा कि वह और उनकी सेना दोनों अलग-अलग पक्षों में रहेंगे। किस पक्ष में कृष्ण रहें और किसमें उनकी सेना, यह चुनाव उन्होंने दोनों पक्षों पर छोड़ दिया। दुर्योधन ने कृष्ण की सेना को चुना और कृष्ण स्वयं पाण्डवों के पक्ष में हो गए और अर्जुन के सारथी बने। महाभारत, उद्योग पर्व, अध्याय 6, श्लोक 1471 ओल्ड टैस्टामेंट में भी कहा गया है, ’’ पाण्डव और कौरव दो माहन गतियों, ऊर्ध्वमुखी और अधोमुखी, दैवी और आसुरी, धर्म जो हमारे आत्मिक विकास में हमारी सहायता करता है और अधर्म, जो हमें माया में उलझाकर नीचे और नीचे घसीटता जाता है, के बीच विरोध के प्रतीक हैं। यह नहीं कि दोनों में परस्पर मेल न हो सकता हो, क्यों कि वस्तुतः दोनों का उद्गम स्थान एक ही है। पाण्डवों और कौरव रिश्ते में भाई थे और एक ही पूर्वजों के वंशज थे।
  2. देखिए मनु, 2,19, और 20

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः