भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 161

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-6
सच्चा योग

  
19.यथा दीपो निवातस्थो नेगते सोपमा स्मृता।
योगिनो यतचित्तस्य युज्जतो योगमात्मनः॥

जिस प्रकार वायुहीन स्थान में रखा हुआ दीपक कांपता नहीं है, वह ही उस योगी की उपमा माना गया है, जिसने चित्त को वश में कर लिया है और जो आत्मा के साथ संयोग का (या अपने-आप को अनुशासन में रखने का) अभ्यास कर रहा है।योगी का चित्त आत्मा में लीन रहता है। उड़ती झलकों या क्षणिक दर्शनों का आत्मा के अर्न्तदर्शन के साथ घपला नहीं किया जाना चाहिए। आत्मा का अन्तर्दर्शन सब भ्रमों या मोहों के प्रति एकमात्र सुरक्षा है।

20.यतोपरमते चित्तं निरुद्धं योगसेवया।
यत्र चैवात्मनात्मानं पश्चन्नात्मनि तुष्यति॥

जिसमें पहुँचकर एकाग्रता के अभ्यास द्वारा वश में किया गया चित्त शान्त हो जाता है और जिसमें वह आत्मा के द्वारा आत्मा को देखता है और आत्मा में आनन्द प्राप्त करता है;


21.सुखमात्यन्तिकं यत्तद्बुद्धिग्राह्यमतीन्द्रियम्।
वेत्ति यत्र न चैवायं स्थितश्चलति तत्त्वतः॥

जिसमें वह बुद्धि द्वारा ग्रहण किए जाने वाले और अतीन्द्रिय परम आनन्द को प्राप्त करता है और जिसमें स्थित होकर वह कभी तत्त्व से विचलित नहीं होता;देखिए कठोपरिषद् 3, 12। जहाँ एक ओर भगवान् इन्द्रियों द्वारा होने वाले ज्ञान से परे है, वहाँ वह तर्क द्वारा ग्राह्य भी है; उस तर्क द्वारा नहीं, जो इन्द्रियों द्वारा दी गई जानकारी से सम्बन्धित है और उनके आधार पर धारणाएं बनाता है; अपितु उस तर्क द्वारा, जो कि अपने ही अधिकार से कार्य करता है। जब वह ऐसा करता है, तब उसे वस्तुओं का ज्ञान अप्रत्यक्ष रूप से, इन्द्रियों के माध्यम द्वारा या उन पर आधारित सम्बन्धों के माध्यम द्वारा नहीं होता, अपितु उनके साथ एकाकार हो जाने के द्वारा होता है। सारा सच्चा ज्ञान एकात्मीकरण द्वारा प्राप्त होने वाला ज्ञान है।[1] भौतिक सम्पर्क या मानसिक प्रतीकों द्वारा ज्ञान प्राप्त होने वाला हमारा ज्ञान अप्रत्यक्ष और आनुमानिक होता है। धर्म परमात्मा का चिन्तन द्वारा हृदयंगम करना है।

22.यं लब्धतवा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं ततः।
यस्मिन्स्थितो न दुःखेन गुरुणापि विचाल्यते॥

जिसे प्राप्त करके वह समझता है कि इससे बड़ा और कोई लाभ नहीं है और जिसमें स्थित होने पर वह बड़े दुःख से भी विचलित नहीं होता;

23. विद्याद्दुःखसंयोगवियोगं योगसंज्ञितम्।
स निश्चयेन योक्तव्यो तोगोअनिर्विण्णचेतसा॥

उसको योग नामक वस्तु समझना चाहिए, जो दुःखों के साथ संयोग से अलग हो जाना है। इस योग का अभ्यास दृढ़ संकल्प और अनुद्विग्न चित्त से किया जाना चाहिए।10 से 22 तक के श्लोकों में मुक्ति को दृष्टि में रखते हुए मन को अपने लक्ष्य पर तीव्रता से एकाग्र करने की शिक्षा दी गई है। यह मुक्त आत्मा का उसकी अपनी परमता और एकान्त में विश्राम है। आत्मा आत्मा में ही आनन्द अनुभव करती है। यह सांख्य पुरुष का कैवल्य है, यद्यपि गीता में इसे परमात्मा के परमानन्द के साथ एकरूप कर दिया गया है। अनिर्विण्णचेतसा: निर्वेदरहितेन चेतसा। - शंकराचार्य। हमें योग का अभ्यास भावी दुःखों के विचार से उद्भूत प्रयत्न की शिथिलता से शून्य होकर करना चाहिए।


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मधुसूदन ने यह श्लोक उद्धत किया है: समाधिनिर्धूतमलस्य चेतसो निवेशितस्यात्मनि यत्सुखं भवेत्। न शक्यते वर्णयितुं गिरा तदा स्वयं तदन्तःकरणेन गृह्यते॥

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः