भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 125

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-4
ज्ञानमार्ग

  
3.स एवायं मया तेअद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः ।
भक्तोअसि में सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम्॥

वही प्राचीन योग मैंने तुझे आज बताया है, क्यों कि तू मेरा भक्त है और सखा है; और यह योग सबसे श्रेष्ठ रहस्य है। योगः पुरातनः प्राचीन योग। गुरु बताता है कि वह किसी नये सिद्धान्त की स्थापना नहीं कर रहा, अपितु केवल एक पुरानी परम्परा की, एक सनातन यथार्थता की पुनर्स्थापना- भर कर रहा है, जो गुरुओं द्वारा शिष्यों को दी जाती रही है। यह उपदेश बहुत पहले विस्मृत हो चुके ज्ञान का पुनर्नवीकरण, पुनरनपुसन्धान, पुनर्स्थापना है। सभी महान् उपदेशकों ने, जैसे गौतम बुद्ध और महावीर, शंकराचार्य और रामानुज ने, यही कहने में सन्तोष अनुभव किया है कि वे पुराने गुरुओं की शिक्षाओं को ही फिर नये सिरे से बता रहे हैं। मिलिन्दपह कहता है कि बुद्ध ने उस प्राचीन मार्ग को ही फिर खोला है, जो बीच में लुप्त हो गया था। [1] जब बुद्ध भिक्षुक के वेश में हाथ में भिक्षा-पात्र लिये भिक्षा मांगता हुआ अपने पिता की राजधानी में वापस लौटता है, तो उसका पिता पूछता है: ’’यह सब क्यों? ’’ और उत्तर मिलता है: ’’पिताजी, यह मेरी जाति की प्रथा है। ’’ राजा आश्चर्य से पूछता है: ’’कौन-सी जाति? और बुद्ध उत्तर देता है:

’’बुद्ध जो हो चुके हैं और जो होगें; मैं उन्हीं में से हूँ और जो उन्होंने किया, वही मैं करता हूं, और यह जो अब हो रहा है पहले भी हुआ था, कि इस द्वार पर एक कवचधारी राजा, अपने पुत्र से मिले; राजकुमार से, जो तपस्वी के वेश में हो। ’’ महान् उपदेशक मौलिकता का दावा नहीं करते, अपितु जोर देकर यह कहते हैं कि वे उसी प्राचीन सत्य का प्रतिपादन कर रहे हैं, जो वह अन्तिम प्रमाप है, जिसके द्वारा सब शिक्षाओं का मूल्य आंका जाता है; जो सब धर्मों और दर्शकों का सनातन स्त्रोत है; जो शाश्वत दर्शन या सनातन धर्म है; जिसे आगस्टाइन इन शब्दों में प्रकट करता है; ’’यह वह ज्ञान है , जो कभी बनाया नहीं गया था; पर जो इस समय उसी रूप में विद्यमान है, जैसा कि वह सदा से विद्यमान रहा है और इसी रूप में वह सदा विद्यमान रहेगा। ’’[2]

भक्तोऽसि में सखा चेति : तू मेरा भक्त और मेरा मित्र है। प्रकाशना कभी बन्द नहीं रहती। जब तक मानवीय हृदय में भक्ति और मित्रता के गुण विद्यमान हैं, तब तक परमात्मा अपने रहस्य उसमें प्रकट करता रहेगा। दिव्य आत्मसंचारण उन सब स्थानों पर सम्भव है, जहाँ भी ईमानदारी और आवश्यकता की अनुभूति हो। धार्मिक प्रकाशना कोई अतीत की घटना नहीं है। यह एक ऐसी वस्तु है, जो इस समय भी जारी है। यह सब प्राणियों के लिए सम्भव है और केवल कुछ थोड़े-से लोगों का ही विशेषाधिकार नहीं है। ईसा ने पाइलेट से कहा थाः ’’ जो भी कोई सच्चा है, वह मेरी आवाज को सुनाता है।’’


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 217 औार उससे आगे के पृष्ठ।
  2. कन्फ्रैशन्स, 9,10

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः