भगवद्गीता -राजगोपालाचार्य पृ. 25

भगवद्गीता -चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य

Prev.png

विहित कर्म

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिता: ।
तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥16॥[1]

कर्म क्या है, अकर्म क्या है? इस विषय में बुद्धिमानों को भी भ्रम होता है। इसलिए मैं तुझे बताऊंगा कि कर्म कैसे करना चाहिए। इसे जानकर तू अशुभ से बचेगा।

कर्मण्यकर्म य: पश्येदकर्मणि च कर्म य: ।
स बुद्धिमान्मनुष्येषु स युक्त: कृत्स्नकर्मकृत् ॥18॥[2]

जो कर्म में अकर्म और अकर्म में कर्म को देखता है, वह मनुष्यों में सच्चा ज्ञानी है। वह सब कर्मों को करता हुआ भी योगी है।

कर्म में अकर्म को देखना नियत या स्वयं स्वीकार किये हुए कर्मों को करते-करते ही स्वार्थ-कामना के त्याग के सिद्धान्त को समझना और पूर्ण करना है। अकर्म और कर्म को देखना यह समझना कि बाह्य संयम ही मानसिक शुद्धि नहीं है; उसका अर्थ अभ्यास द्वारा आन्तरिक कामना का नियंत्रण करना भी है। दोनों पहलुओं को चैथे अध्याय के इकतालीसवें श्लोक में-जो पृष्ठ 32 पर उद्धृत है-फिर से दुहराया गया है। जो कर्म स्वार्थ-कामना से रहित होकर किये जाते हैं, वे बन्धन उत्पन्न नहीं करते।

यस्य सर्वे समारम्भा: कामसंकल्पवर्जिता: ।
ज्ञानग्निदग्धकर्माणं तमाहु: पण्डितं बुधा: ॥19॥[3]

जिसके समारम्भ कामनाओं से संयोजित नहीं होते और जिसके कर्म ज्ञानाग्नि में तप कर शुद्ध हो गये हैं, उसे ही सत्य का साक्षात्कार हुआ है, ऐसा ज्ञानी जन कहते हैं।

यदृच्छालाभसंतुष्टो द्वन्द्वातीतो विमत्सर: ।
सम: सिद्धावसिद्धौ च कृत्वापि न विविद्धयते ॥22॥[4]

जो यथालाभ से सन्तुष्ट रहता है, जो सुख-दुःखादि द्वन्द्वों से मुक्त हो गया है, जो द्वेषरहित हो गया है, जो सफलता-असफलता में तटस्थ है, वह कर्म करता हुआ भी बन्धन में नहीं पड़ता।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दोहा नं0 4-16
  2. दोहा नं0 4-18
  3. दोहा नं0 4-19
  4. दोहा नं0 4-22

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राजगोपालाचार्य
क्रमांक नाम पृष्ठ संख्या

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः