बल

Disamb2.jpg बल एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- बल (बहुविकल्पी)

बल हिन्दी का एक शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है- शक्ति, ताक़त।

उदाहरण
  1. पांडुपुत्र भीम पाँच पांडवों में दूसरे थे। भीम अत्यंत बलशाली थे। उनमें दस हज़ार हाथियों का बल था। गदा युद्ध में उनके पराक्रम तथा अपरिमित बल से ही दुर्योधन ईर्ष्या करता था।
  2. बलन्धरा जो कि काशीराज की कन्या थी, उसके विवाह का शुल्क बल रखा गया था। अर्थात जो अधिक बलवान होगा, उसी से बलन्धरा का विवाह होना था। पाण्डु के पुत्र भीमसेन महाबली थे, उन्हीं से बलन्धरा का विवाह सम्पन्न हुआ।
  3. गर्गाचार्य जी ने बलराम का नामकरण करते हुए कहा- "यह रोहिणी का पुत्र है। इसलिये इसका नाम होगा 'रौहिणेय'। यह अपने सगे-सम्बन्धी और मित्रों को अपने गुणों से अत्यन्त आनन्दित करेगा। इसलिए इसका दूसरा नाम होगा ‘राम’। इसके बल की कोई सीमा नहीं है, अतः इसका एक नाम ‘बल’ भी है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः