प्रयाग का आधुनिक नाम इलाहाबाद है। प्रयाग उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन तीर्थस्थान है जिसका नाम अश्वमेध आदि अनेक याज्ञ (यज्ञ) अधिक होने से पड़ा था। यह गंगा-यमुना के संगम पर स्थित है तथा यहाँ का स्नान त्रिवेणी स्नान (दोनों नदियों की अलग-अलग तथा एक संयुक्त धारा- तीन धाराओं के कारण अथवा गंगा, यमुना के साथ अन्त:सलिला सरस्वती के कारण 'त्रिवेणी') कहा जाता है।
- प्रयाग का मुस्लिम शासन में 'इलाहाबाद' नाम कर दिया गया था परंतु 'प्रयाग' नाम आज भी प्रचलित है। यहाँ उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय और एजी कार्यालय भी है। रामायण में इलाहाबाद प्रयाग के नाम से वर्णित है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 74 |