प्रजापति वेदी का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है, जिसके अनुसार यह प्रजापति ब्रह्मा के यज्ञ की एक वेदी थी। इसका अभिज्ञान प्रयाग (वर्तमान इलाहाबाद) स्थित 'अलोपी देवी के मन्दिर' में स्थित एक वेदी से किया जाता है, जहाँ मूर्ति के स्थान पर एक वेदी मात्र है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 73 |