पार्थ सारथि -सुदर्शन सिंह चक्र पृ. 193

पार्थ सारथि -सुदर्शन सिंह 'चक्र'

Prev.png

51. पुनः प्रण-भंग

नवम दिन के प्रातःकाल भीष्म ने अपनी विशाल वाहिनी का सर्वतोभद्र व्यूह बनाया। पाण्डवों के लिए उनका क्रौंञ्च व्यूह वरदान सिद्ध हो रहा था। इस दिन भी तृतीय प्रहर तक पाण्डव पक्ष प्रबल ही रहा।

चतुर्थ प्रहर प्रारम्भ होते ही पितामह भीष्म क्रोध में भरकर प्रचण्ड हो उठे। यद्यपि पाण्डव वीरों ने उन्हें घेर लिया था किन्तु वे दावाग्नि के समान प्रतिपक्ष को भस्म कर रहे थे। उनके सम्मुख जाकर चेदि और करुष देश के चौदह सहस्र महारथी पर लोक चले गये। इससे पाण्डव सेना आर्तनाद करती भागने लगी।

श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ललकारा- 'मोहग्रस्त मत बनो। भीष्म पर प्रहार करो। तुमने भीष्म, द्रोणादि को उनके अनुयायियों सहित मार देने का अपने पक्ष को आश्वासन दिया है। क्षात्र धर्म का विचार करके पूरी शक्ति से संग्राम करो।'

अर्जुन ने अनिच्छापूर्वक कहा- 'अच्छा, पितामह सम्मुख मेरा रथ पहुँचाइये। मैं आपकी आज्ञा का पालन करूँगा।'

अर्जुन का कपिध्वज रथ भीष्म के सामने पहुँच रहा है, यह देखकर पाण्डव पक्ष की भागती सेना लौट पड़ी। भीष्म ने वाणों की झड़ी लगाकर अर्जुन के रथ को आच्छादित कर दिया किंतु श्रीकृष्ण ने अपने अद्भुत अश्व चालन कौशल से रथ को उस शर-पंजर से निकाल लिया।

अर्जुन में पितामह भीष्म पर आघात करने का उत्साह नहीं था। वे केवल भीष्म का प्रतिकार कर रहे थे और उनके वेग को कम करने को प्रयत्न कर रहे थे। उन्होंने भीष्म का धनुष काट दिया। उन्होंने दूसरा धनुष उठाया तो उसे भी काट दिया। भीष्म ने अर्जुन के इस पौरुष की प्रशंसा की।

अर्जुन अवसर पाकर भी भीष्म पर प्रहार नहीं कर रहे थे और भीष्म अर्जुन को व्यस्त रखकर भी पाण्डव सेना के वीरोंको चुन-चुनकर मारते चले जा रहे थे। वे इस समय प्रलयंकर बने हुए थे। यह श्रीकृष्ण सहन नहीं कर सके उन्होंने रथ-रश्मि छोड़ दी और कशा (चाबुक) ही लिये सिंह के समान गर्जना करते पैदल ही भीष्म की और दौड़े।

मूयर मुकुट लहरा रहा था। पीतपट उड़ने लगा था। बार-बार हुंकार करते, कुटिल भृकुटि, अरुण नेत्र पुरुषोत्तम ऐसे भीष्म पर टूटे थे मानो सिंह मदमत्त गजराजपर टूट पड़ा हो। पृथ्वी उनके पदाघात से मानो विदीर्ण हो जायगी।

जिनके भ्रूभंग मात्र से कोटि-कोटि ब्रह्माण्ड प्रलय के गर्भ में विलीन हो जाते हैं, उन सर्वलोकेश्वरेश्वर के करों में चक्र है या चाबुक, इसका कोई अर्थ नहीं था। वे क्रुद्ध हैं तो उनके सम्मुख जाने का साहस करते ही महाकाल भी सत्ताशून्य हो जायगा, सुर-असुर, दैत्य, गन्धर्वों की गणना क्या और मनुष्य तो बहुत अल्पप्राण है। कौरव सेना में मरने की इतनी शीघ्रता किसी को नहीं थी।

बार-बार दुर्योधन ने अपने प्रधान शूरों को सावधान किया था कि सब मिलकर भीष्म की रक्षा करें। आज प्रातःकाल यह बात विशेष रूप से कही थी किन्तु दूसरे तो दूर दुर्योधन में भी आगे आने का साहस नहीं था। सम्पूर्ण कौरव पक्ष के लोग सामान्य सैनिक से लेकर आचार्य द्रोण तक शस्त्र त्यागकर दोनों हाथ उठाकर चिल्ला रहे थे- 'भीष्म मारे गये ! 'भीष्म मारे गये।'

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

पार्थ सारथि
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
1. मंगलाचरण 1
2. अपनी बात 1
3. प्रस्तावना 5
4. गुरुतत्‍व 11
5. जगद्गुरु 18
6. अक्रूर आये 22
7. पाण्‍डव ही क्‍यों 26
8. शोक समाचार 28
9. प्रथम-मिलन 31
10. इन्‍द्रप्रस्‍थ आगमन 34
11. माया-दर्शन 37
12. खाण्‍डव-दाह 42
13. इन्‍द्र का वरदान 48
14 मय का सभा निर्माण 50
15. हस्तिनापुर-कर्षण 53
16. राजसूय यज्ञ का प्रस्‍ताव 57
17. गिरिव्रज-गमन 62
18. जरासन्‍ध–वध 65
19. बन्‍दी-मुक्ति 69
20. राजसूय-यज्ञ 76
21. अग्र-पूजा 79
22. शिशुपाल-वध 82
23. बैर का बीज हँसी 89
24. दानी कर्ण 92
25. इन्‍द्रप्रस्‍थ से विदा 95
26. वस्‍त्रावतार 97
27. वन में मिलन 102
28. द्रौपदी-सत्‍यभामा संवाद 106
29. दुर्वासा से परित्राण 110
30. पार्थ पवनपुत्र परिचय 114
31. संजय द्वारा संदेश 117
32. श्रीकृष्‍ण के नाम-संजय की व्‍याख्‍या 120
33. दूतत्‍व की प्रस्‍तुति 123
34. पाञ्चाली का आक्रोश 128
35. प्रस्‍थान 130
36. स्‍वागत की तैयारी 132
37. दुर्योधन का आतिथ्‍य अस्‍वीकार 135
38. केले के छिलके 137
39. शान्ति दूत 141
40. दुर्योधन की दुराभिसन्धि 148
41. माता कुन्ती का सन्देश 151
42. कर्ण की मनस्विता 153
43. युद्ध की प्रस्तुति 155
44. शक्ति का संस्‍तवन 156
45. बर्बरीक-वध 158
46. अर्जुन का व्‍यामोह 160
47. गीतोपदेश 163
48. अंडों की रक्षा 181
49. प्रण-भंग 183
50. द्रौपदी भीष्म-शिविर में 187
51. पुनः प्रण-भंग 193
52. भक्त वत्सल 195
53. अभिन्न सखा 199
54. भक्त-भयहारी 201
55. अर्जुन की प्रतिज्ञा 203
56. सचिन्त श्रीकृष्ण 205
57. अर्जुन का स्‍वप्‍न 209
58. युद्ध में अश्व परिचर्या 212
59. जयद्रथ-वध 216
60. विचित्र प्रसन्नता 221
61. सत्‍यासत्‍य 229
62. नारायणास्‍त्र से रक्षा 234
63. आग्‍नेयास्‍त्र निष्‍प्रभाव 236
64. कर्ण को स्वीकृति 239
65. बात का बतंगड़ 241
66. हनुमान का आवेश 247
67. नाग से रक्षा 250
68. कर्ण मारा गया 253
69. शल्य भी समाप्त 257
70. दुर्योधन को मतिभ्रम 259
71. युधिष्ठिर को उलाहना 261
72. श्रीबलराम का कोप-शमन 264
73. अर्जुन का रथ भस्‍म 163
74. पाण्‍डव-परित्राण 270
75. अश्वत्‍थामा से रक्षा 272
76. ब्रह्मास्‍त्र से पुन: रक्षण 277
77. अश्वत्‍थामा को शाप 281
78. भीमसेन की रक्षा 285
79. गान्‍धारी का शाप 288
80. बर्बरीक का सिर 291
81. युधिष्ठिर का अनुताप 294
82. भक्‍त–भक्‍तमान 299
83. भीष्‍म पर अनुग्रह 302
84. भीष्‍म-स्‍तुति 307
85 अपने नामों की व्‍याख्‍या 311
86. अनुगीता 316
87. कृष्‍णार्जुन-युद्ध 324
88. परीक्षित को पुनर्जीवन 331
89. अश्वमेध यज्ञ 336
90. शूरभक्त सुधन्‍वा 340
91. युधिष्ठिर को धर्मोपदेश 351
92. द्वारिका-गमन 355
93. उपसंहार 359
94. अंतिम पृष्ठ 362

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः