धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी का वध

महाभारत शल्य पर्व के अंतर्गत 20वें अध्याय में धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी के वध का वर्णन हुआ है, जो इस प्रकार है[1]

शाल्व द्वारा पांडव सेना का संहार करना

संजय कहते हैं- राजन! जब कौरव पक्ष का जनसमूह पुनः युद्ध के लिये लौट आया, उस समय म्लेच्छों का राजा शाल्व अत्यन्त क्रुद्र हो मद की धारा बहाने वाले, पर्वत के समान विशालकाय, अभिमानी तथा ऐरावत के सदृश शत्रु समुदाय का संहार करने में सर्मथ एक महान गजराज पर आरूढ़ हो पाण्डवों की विशाल सेना का सामना करने के लिये आया। राजन! वह हाथी महाभद्र नामक गजराज के कुल में उत्पन्न हुआ था। धृतराष्ट्र पुत्र दुर्योधन ने नित्य ही उसका आदर किया था, गजशास्त्र के ज्ञाता पुरुषों ने उसे अच्छी तरह सजाया था और सदा ही युद्ध के अवसरों पर वह सवारी के उपयोग में लाया जाता था। राजाओं में श्रेष्ठ शाल्व उस गजराज पर बैठकर प्रातःकाल उदयाचल पर स्थित हुए सूर्यदेव के समान सुशोभित होने लगा। महाराज! वह उस श्रेष्ठ हाथी के द्वारा वहाँ एकत्र हुए समस्त पाण्डवों पर चढ़ गया और इन्द्र के वज्र की भाँति अत्यन्त भयंकर तीखे बाणों से उन सबको वेगपूर्वक विदीर्ण करने लगा। राजन! जैसे पर्वूकाल में ऐरावत पर बैठकर शत्रुसेना का संहार करते हुए वज्रधारी इन्द्र के बाण छोड़ने और विपक्षी को मार गिराने के अन्तर को दैत्य और देवता नहीं देख पाते थे, उसी प्रकार उस महासमर में शाल्व के बाण छोड़ने तथा सैनिकों को यमलोक पहुँचाने में कितनी देर लगती है, इसे अपने या शत्रुपक्ष के योद्धा नहीं देख सके।

इन्द्र के ऐरावत हाथी की भाँति म्लेच्छराज का वह गजराज यद्यपि रणभूमि में अकेला ही निकट विचर रहा था, तो भी पाण्डव, सृंजय और सोमक योद्धा उसे सहस्रों की संख्या में देखते थे। उन्हें सब ओर वही वह दिखायी देता था। उस हाथी के द्वारा खदेड़ी जाती हुई वह सेना सब ओर से घिरी हुई-सी जान पड़ती थी। अत्यन्त भय के कारण वह समरभूमि में ठहर न सकी। उस समय सभी सैनिक आपस में ही धक्के खाकर कुचले जाने लगे। म्लेच्छराज शाल्व ने पाण्डवों की उस विशाल सेना में सहसा भगदड़ मचा दी। उस गजराज के वेग को सहन न कर सकने के कारण वह सेना तत्काल चारों दिशाओं में भाग चली! उस वेगशालिनी सेना को भागती देख युद्धस्थल में खडे़ हुए आपके सभी प्रधान-प्रधान योद्धा म्लेच्छराज शाल्व की प्रशंसा करन और चन्द्रमा के समान उज्ज्वल शंख बजाने लगे। शंखध्वनि के साथ कौरव का वह हर्षनाद सुनकर पाण्डवों और सृंजयों के सेनापति पांचाल राजकुमार धृष्टद्युम्न क्रोधपूर्वक उसे सहन न कर सके।

धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी पर आक्रमण करना

तदनन्तर उन महामनस्वी धृष्टद्युम्न ने बड़ी उतावली के साथ विजय प्राप्त करने के लिये उस हाथी पर चढ़ाई की। जैसे इन्द्र के साथ युद्ध छिड़ने पर जम्भासुर ने इन्द्रवाहन नागराज ऐरावत पर धावा किया था। राजन! पांचालपुत्र धृष्टद्युम्न को युद्ध में सहसा आक्रमण करते देख नृपश्रेष्ठ शाल्व ने उस हाथी को उनके वध के लिये तुरन्त ही उनकी ओर बढ़ाया। उस नागराज को सहसा आते देख धृष्टद्युम्न ने अग्नि के समान प्रज्वलित, कारीगर के साफ किये हुए, तेज धारवाले, तीन भयंकर वेगशाली उत्तम नाराचों द्वारा घायल कर दिया। तत्पश्चात् महामना धृष्टद्युम्न ने उसके कुम्भस्थल को लक्ष्य करके पांच सौ उत्तम नाराच और छोड़े। उनके द्वारा अत्यन्त घायल हुआ वह महान गजराज युद्ध से मुँह मोड़कर वेगपूर्वक भागने लगा। उस नागराज को सहसा पीड़ित होकर भागते देख शाल्वराज ने पुनः युद्ध की ओर लौटाया और पीड़ा देनेवाले अंकुशों से मारकर उसे तुरन्त ही पांचालराज के रथ की ओर दौड़ाया। हाथी को सहसा आक्रमण करते देख वीर धृष्टद्युम्न हाथ में गदा ले शीघ्र ही अत्यन्त वेगपूर्वक अपने रथ से कूदकर पृथ्वी पर आ गये। उस समय उनके सारे अंग भय से व्याकुल हो रहे थे।

भीम आदि पांडव योद्धा द्वारा धृष्टद्युम्न की सहायता करना

गर्जना करते हुए उस विशालकाय हाथी ने धृष्टद्युम्न के उस सुवर्णभूषित रथ को घोड़ों और सारथि सहित सहसा कुचल डाला और सूँड़ से ऊपर उठाकर पृथ्वी पर दे मारा। पांचाल राजकुमार धृष्टद्युम्न को उस गजराज के द्वारा पीड़ित हुआ देख भीमसेन, शिखण्डी और सात्यकि सहसा बड़े वेग से उसकी ओर दौडे़। उस रथियों ने सब ओर आक्रमण करने वाले उस हाथी के वेग को सहसा अपने बाणों द्वारा अवरुद्ध कर दिया। उनके द्वारा अपनी प्रगति रुक जाने के कारण वह निगृहीत-सा होकर विचलित हो उठा। तदनन्तर जैसे सूर्यदेव सब ओर अपनी किरणों का प्रसार करते हैं, उसी प्रकार राजा शाल्व ने बाणों की वर्षा आरम्भ कर दी। उन शीघ्रगामी बाणों की मार खाकर वे पाण्डव रथी एक साथ इधर-उधर भागने लगे। नरेश्वर! शाल्व का वह पराक्रम देखकर समस्त नरश्रेष्ठ पांचाल तथा सृंजय अपने हाहाकारों से सम्पूर्ण दिशाओं को प्रतिध्वनित करने लगे। उन्होंने युद्धभूमि में उस हाथी को चारों ओर से घेर लिया।

धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी का वध

भारत! इसी समय शत्रुघाती शूरवीर पांचालराज कुमार धृष्टद्युम्न ने तुरन्त ही पर्वतशिखर के समान विशाल गदा हाथ में लेकर बड़े वेग से उस हाथी पर आक्रमण किया। पांचाल राज के वेगवान पुत्र ने मेघों के समान मद की वर्षा करने वाले उस पर्वताकार गजराज पर अपनी गदा घुमाकर बड़े वेग से प्रहार किया। गदा के आघात से हाथी का कुम्भस्थल फट गया और वह पर्वत के समान विशालकाय गजराज सहसा चीत्कार करके मुँह से रक्तवमन करता हुआ गिर पड़ा, मानों भूकम्प आने से कोई पहाड़ ढह गया हो।

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत शल्य पर्व अध्याय 20 श्लोक 1-27

सम्बंधित लेख

महाभारत शल्य पर्व में उल्लेखित कथाएँ


शल्य और दुर्योधन वध के समाचार से धृतराष्ट्र का मूर्च्छित होना | धृतराष्ट्र को विदुर द्वारा आश्वासन देना | दुर्योधन के वध पर धृतराष्ट्र का विलाप करना | धृतराष्ट्र का संजय से युद्ध का वृत्तान्त पूछना | कर्ण के मारे जाने पर पांडवों के भय से कौरव सेना का पलायन | भीम द्वारा पच्चीस हज़ार पैदलों का वध | अर्जुन द्वारा कौरवों की रथसेना पर आक्रमण | दुर्योधन का अपने सैनिकों को समझाकर पुन: युद्ध में लगाना | कृपाचार्य का दुर्योधन को संधि के लिए समझाना | दुर्योधन का कृपाचार्य को उत्तर देना | दुर्योधन का संधि स्वीकर न करके युद्ध का ही निश्चय करना | अश्वत्थामा का शल्य को सेनापति बनाने का प्रस्ताव | दुर्योधन के अनुरोध पर शल्य का सेनापति पद स्वीकार करना | शल्य के वीरोचित उद्गार | श्रीकृष्ण का युधिष्ठिर को शल्यवध हेतु उत्साहित करना | उभयपक्ष की सेनाओं का रणभूमि में उपस्थित होना | कौरव-पांडवों की बची हुई सेनाओं की संख्या का वर्णन | कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का घमासान युद्ध | पांडव वीरों के भय से कौरव सेना का पलायन | नकुल द्वारा कर्ण के तीन पुत्रों का वध | कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का भयानक युद्ध | शल्य का पराक्रम | कौरव-पांडव योद्धाओं के द्वन्द्वयुद्ध | भीम के द्वारा शल्य की पराजय | भीम और शल्य का भयानक गदा युद्ध | दुर्योधन द्वारा चेकितान का वध | दुर्योधन की प्रेरणा से कौरव सैनिकों का पांडव सेना से युद्ध | युधिष्ठिर और माद्रीपुत्रों के साथ शल्य का युद्ध | मद्रराज शल्य का अद्भुत पराक्रम | अर्जुन और अश्वत्थामा का युद्ध | अश्वत्थामा के द्वारा सुरथ का वध | दुर्योधन और धृष्टद्युम्न का युद्ध | शल्य के साथ नकुल और सात्यकि आदि का घोर युद्ध | पांडव सैनिकों और कौरव सैनिकों का द्वन्द्वयुद्ध | भीमसेन द्वारा दुर्योधन की पराजय | युधिष्ठिर द्वारा शल्य की पराजय | भीम द्वारा शल्य के घोड़े और सारथि का वध | युधिष्ठिर के द्वारा शल्य का वध | युधिष्ठिर के द्वारा शल्य के भाई का वध | सात्यकि और युधिष्ठिर द्वारा कृतवर्मा की पराजय | मद्रराज के अनुचरों का वध और कौरव सेना का पलायन | पांडव सैनिकों द्वारा पांडवों की प्रशंसा और धृतराष्ट्र की निन्दा | भीम द्वारा इक्कीस हज़ार पैदलों का संहार | दुर्योधन का अपनी सेना को उत्साहित करना | धृष्टद्युम्न द्वारा शाल्व के हाथी का वध | सात्यकि द्वारा शाल्व का वध | सात्यकि द्वारा क्षेमधूर्ति का वध | कृतवर्मा का सात्यकि से युद्ध तथा उसकी पराजय | दुर्योधन का पराक्रम | कौरव-पांडव उभयपक्ष की सेनाओं का घोर संग्राम | कौरव पक्ष के सात सौ रथियों का वध | उभय पक्ष की सेनाओं का मर्यादा शून्य घोर संग्राम | शकुनि का कूट युद्ध और उसकी पराजय | अर्जुन द्वारा श्रीकृष्ण से दुर्योधन के दुराग्रह की निन्दा | अर्जुन द्वारा कौरव रथियों की सेना का संहार | अर्जुन और भीम द्वारा कौरवों की रथसेना एवं गजसेना का संहार | अश्वत्थामा आदि के द्वारा दुर्योधन की खोज | सात्यकि द्वारा संजय का पकड़ा जाना | भीम के द्वारा धृतराष्ट्र के ग्यारह पुत्रों का वध | भीम के द्वारा कौरवों की चतुरंगिणी सेना का संहार | श्रीकृष्ण और अर्जुन की बातचीत | अर्जुन के द्वारा सत्यकर्मा और सत्येषु का वध | अर्जुन के द्वारा सुशर्मा का उसके पुत्रों सहित वध | भीम के द्वारा धृतराष्ट्रपुत्र सुदर्शन का अन्त | सहदेव के द्वारा उलूक का वध | सहदेव के द्वारा शकुनि का वध
ह्रदप्रवेश पर्व
बची हुई समस्त कौरव सेना का वध | संजय का क़ैद से छूटना | दुर्योधन का सरोवर में प्रवेश | युयुत्सु का राजमहिलाओं के साथ हस्तिनापुर में जाना
गदा पर्व
अश्वत्थामा, कृपाचार्य और कृतवर्मा की सरोवर में दुर्योधन से बातचीत | युधिष्ठिर का सेना सहित सरोवर पर जाना | कृपाचार्य आदि का सरोवर से दूर हट जाना | युधिष्ठिर और श्रीकृष्ण की बातचीत | सरोवर में छिपे दुर्योधन के साथ युधिष्ठिर का संवाद | युधिष्ठिर के कहने से दुर्योधन का सरोवर से बाहर आना | दुर्योधन का किसी एक पांडव से गदायुद्ध हेतु तैयार होना | श्रीकृष्ण का युधिष्ठिर को फटकारना | श्रीकृष्ण द्वारा भीमसेन की प्रशंसा | भीम और दुर्योधन में वाग्युद्ध | बलराम का आगमन और सम्मान | भीम और दुर्योधन के युद्ध का आरम्भ | बलदेव की तीर्थयात्रा | प्रभासक्षेत्र के प्रभाव तथा चंद्रमा के शापमोचन की कथा | उदपान तीर्थ की उत्पत्ति तथा त्रित मुनि के कूप में गिरने की कथा | त्रित मुनि का यज्ञ | त्रित मुनि का अपने भाइयों का शाप देना | वैशम्पायन द्वारा विभिन्न तीर्थों का वर्णन | नैमिषारण्य तीर्थ का वर्णन | बलराम का सप्त सारस्वत तीर्थ में प्रवेश | सप्तसारस्वत तीर्थ की उत्पत्ति | मंकणक मुनि का चरित्र | औशनस एवं कपालमोचन तीर्थ की माहात्म्य कथा | रुषंगु के आश्रम पृथूदक तीथ की महिमा | आर्ष्टिषेण एवं विश्वामित्र की तपस्या तथा वरप्राप्ति | अवाकीर्ण तीर्थ की महिमा और दाल्भ्य की कथा | यायात तीर्थ की महिमा और ययाति के यज्ञ का वर्णन | वसिष्ठापवाह तीर्थ की उत्पत्ति | ऋषियों के प्रयत्न से सरस्वती नदी के शाप की निवृत्ति | सरस्वती नदी के जल की शुद्धि | अरुणासंगम में स्नान से राक्षसों और इन्द्र का संकटमोचन | कुमार कार्तिकेय का प्राकट्य | कुमार कार्तिकेय के अभिषेक की तैयारी | स्कन्द का अभिषेक | स्कन्द के महापार्षदों के नाम, रूप आदि का वर्णन | स्कन्द की मातृकाओं का परिचय | स्कन्द देव की रणयात्रा | स्कन्द द्वारा तारकासुर, महिषासुर आदि दैत्यों का सेनासहित संहार | वरुण का अभिषेक | अग्नितीर्थ, ब्रह्मयोनि और कुबेरतीर्थ की उत्पत्ति का प्रसंग | श्रुतावती और अरुन्धती के तप की कथा | इन्द्रतीर्थ, रामतीर्थ, यमुनातीर्थ और आदित्यतीर्थ की महिमा | असित देवल तथा जैगीषव्य मुनि का चरित्र | दधीच ऋषि तथा सारस्वत मुनि के चरित्र का वर्णन | वृद्ध कन्या का चरित्र | वृद्ध कन्या का शृंगवान से विवाह तथा स्वर्गगमन | ऋषियों द्वारा कुरुक्षेत्र की सीमा और महिमा का वर्णन | प्लक्षप्रस्रवण आदि तीर्थों तथा सरस्वती की महिमा | बलराम का नारद से कौरवों के विनाश का समाचार सुनना | भीम-दुर्योधन का युद्ध देखने के लिए बलराम का जाना | बलराम की सलाह से सबका कुरुक्षेत्र के समन्तपंचक तीर्थ में जाना | समन्तपंचक तीर्थ में भीम और दुर्योधन में गदायुद्ध की तैयारी | दुर्योधन के लिए अपशकुन | भीमसेन का उत्साह | भीम और दुर्योधन का वाग्युद्ध | भीम और दुर्योधन का गदा युद्ध | कृष्ण और अर्जुन की बातचीत | अर्जुन के संकेत से भीम द्वारा दुर्योधन की जाँघें तोड़ना | दुर्योधन के धराशायी होने पर भीषण उत्पात प्रकट होना | भीमसेन द्वारा दुर्योधन का तिरस्कार | युधिष्ठिर का भीम को अन्याय करने से रोकना | युधिष्ठिर का दुर्योधन को सान्त्वना देते हुए खेद प्रकट करना | क्रोधित बलराम को कृष्ण का समझाना | युधिष्ठिर के साथ कृष्ण और भीम की बातचीत | पांडव सैनिकों द्वारा भीम की स्तुति | कृष्ण के आक्षेप पर दुर्योधन का उत्तर | कृष्ण द्वारा पांडवों का समाधान | पांडवों का कौरव शिबिर में पहुँचना | अर्जुन के रथ का दग्ध होना | पांडवों का कृष्ण को हस्तिनापुर भेजना | कृष्ण का हस्तिनापुर में धृतराष्ट्र और गांधारी को आश्वासन देना | कृष्ण का पांडवों के पास लौटना | दुर्योधन का संजय के सम्मुख विलाप | दुर्योधन का वाहकों द्वारा अपने साथियों को संदेश भेजना | दुर्योधन को देखकर अश्वत्थामा का विषाद एवं प्रतिज्ञा करना | अश्वत्थामा का सेनापति पद पर अभिषेक

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः