देवी | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- देवी (बहुविकल्पी) |
देवी देव शब्द का स्त्रीलिंग 'देवी' है। देवताओं की तरह अनेक देवियों की सत्ता मानी गयी है। शाक्तमत का प्रचार होने पर शक्ति के अनेक रूपों की अभिव्यक्ति देवियों के रूपों में प्रचलित होती चली गयी। पुराणों के अनुसार परमात्मा की शक्ति की अधिष्ठात्री को देवी कहा जाता है।[1]
- देवी परमात्मा की ही एक शक्ति का स्वरूप है।
- हिन्दू धर्म में देवी को कई रूपों में पूजा जाता है।
- हिन्दूओं में देवी को माँ का रूप कहा गया है।
- देवी माँ ने शत्रुओं के विनाश के लिये अनेक रूप धारण किये थे।
- देवी के नौ रूप है, जिन्हें नवदुर्गा भी कहा गया है।
- देवी के नौ प्रमुख रूपों का वर्णन निम्मलिखित है-
- शैलपुत्री
- ब्रह्मचारिणी
- चन्द्रघण्टा
- कुष्माण्डा
- स्कन्दमाता
- कात्यायनी
- कालरात्री
- महागौरी
- सिद्धिरात्री
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ हिन्दू धर्मकोश |लेखक: डॉ राजबली पाण्डेय |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान हिन्दी भवन लखनऊ |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 331 |
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज