गुरुकुल

गुरुकुल उस स्थान या विद्यालय को कहा जाता है, जहाँ विद्यार्थी या छात्र अपने घर को छोड़कर अपने गुरु के पास शिक्षा ग्रहण करने जाता है।

शिक्षा पद्धति

  • गुरुकुल की शिक्षा पद्धति की भारत में बहुत लंबी परंपरा रही है। गुरुकुल में विद्यार्थी विद्या अध्ययन करते थे। तपोस्थली में सभा, सम्मेलन और प्रवचन होते थे जबकि परिषद में विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा दी जाती थी।
  • प्राचीनकाल में धौम्य, च्यवन ऋषि, द्रोणाचार्य, सांदीपनी, वशिष्ठ, विश्वामित्र, वाल्मीकि, गौतम, भारद्वाज आदि ऋषियों के आश्रम प्रसिद्ध रहे। बौद्धकाल में बुद्ध, महावीर और शंकराचार्य की परंपरा से जुड़े गुरुकुल जगप्रसिद्ध थे, जहाँ विश्वभर से मुमुक्षु ज्ञान प्राप्त करने आते थे और जहाँ गणित, ज्योतिष, खगोल, विज्ञान, भौतिक आदि सभी तरह की शिक्षा दी जाती थी। प्रत्येक गुरुकुल अपनी विशेषता के लिए प्रसिद्ध था। कोई धनुर्विद्या सिखाने में कुशल था तो कोई वैदिक ज्ञान देने में। कोई अस्त्र-शस्त्र सिखाने में तो कोई ज्योतिष और खगोल विज्ञान में दक्ष था। जैसा कि आजकल इंजीनियरिंग कॉलेज अलग और कॉमर्स कॉलेज अलग होता है।[1]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. प्राचीन भारत के गुरुकुल (हिन्दी) Web Dunia। अभिगमन तिथि: 16 मार्च, 2016।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः