गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 348

Prev.png
गीता-प्रबंध: भाग-2 खंड-1: कर्म, भक्ति और ज्ञान का समन्वयव
9.विभूति और सिद्धांत


गीता का दशम अध्याय प्रथम दृष्टि में जैसा प्रतीत होता है उसकी अपेक्षा अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। जो मतवाद इस जीवन से चरम मुक्ति चाहता है और मानव आत्मा को जगत् से विमुख कर, इसको सब संबंधों से विरक्त कर सुदूर, कूटस्थ, निरपेक्ष सत्ता की ओर ले जाना चाहता है, उस मतवाद को ढूंढ़ निकालने के लिये पक्षपातयुक्त दृष्टि से ही गीता के श्लोकों को पढ़ने पर इस अध्याय का यथार्थ महत्त्व समझ में नहीं आ सकता। गीता का संदेश यह है कि भगवान् मनुष्य के अंदर निवास करते हैं और वे बढ़ते हुए मिलन की शक्ति के द्वारा अपने-आपको निम्नतर प्रकृति के पर्दे से बाहर प्रकट करते हैं, मानव आत्मा के सम्मुख अपनी विश्वव्यापी आत्मा को प्रकाशित करते हैं, अपनी निरपेक्ष परात्परताओं को प्रकट करते हैं, अपने-आपको मनुष्य में तथा सर्व भूतों में प्रकाशित करते हैं। यह जो मिलन एवं दिव्य योग है, जो मनुष्य का ईश्वर की ओर विकसित होना और ईश्वर का मानव आत्मा के अंदर तथा मानवीय अंतदृष्टि के सम्मुख प्रकट होना है, इसके फलस्वरूप ही हम यहाँ सीमित अहं से मुक्त होकर दिव्य मानवता की उच्चतर प्रकृति की और ऊपर उठ सकते हैं।

क्योंकि तीन गुणों के मर्त्य ताने-बाने या उनकी उलझी हुई जटिलता में नहीं बल्कि इस महत्तर आध्यात्मिक प्रकृति में निवास करते हुए मनुष्य ज्ञान, प्रेम और संकल्प, तथा भगवान् के प्रति अपनी संपूर्ण सत्ता के आत्म-दान के द्वारा उनके साथ एक होकर, निःसदेह, निरपेक्ष परात्परता की और उठने में और साथ ही जगत् पर कार्य करने में भी समर्थ होता है, पहले की तरह अज्ञान में नहीं वरन् परम देव के साथ व्यक्ति के यथार्थ संबंध से, आत्मा के सत्य में, अमरत्व में कृतार्थ होकर, अब और अहं के लिये नहीं बल्कि विश्वगत ईश्वर के लिये कार्य करने के योग्य बन जाता है। अर्जुन का इस कार्य के लिये अह्वान करना, जो सत्ता और शक्ति वह है उसे तथा जिस परम सत्ता और शक्ति का संकल्प उसके द्वारा कार्य करता है उससे उसे सचेतन करना ही देहधारी भगवान् का प्रयोजन है। इस उद्देश्य के लिये ही भगवान् श्रीकृष्ण उसके सारथी हैं, इस उद्देश्य के लिये ही उसे महान् विषाद ने तथा अपने कार्य के हीनतर मानवीय प्रेरक-भावों के प्रति गहरे असंतोष ने आ घेरा था; उनके स्थान पर विशालतर आध्यात्मिक प्रेरक-भावों की प्रतिष्ठित करने के लिये उसे अपने लिये नियत कर्म की महान् घड़ी में यह सत्यदर्शन प्रदान किया गया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः