गया हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार फल्गु नदी के तट पर रामशिला पहाड़ी के उत्तर में और ब्रह्मयोनि पहाड़ी के दक्षिण के ओर स्थित मध्यवर्ती प्रदेश है।
- वाराणसी की तरह गया कि भी प्रसिद्धि मुख्य रूप से एक धार्मिक नगरी के रूप में है।
- पितृपक्ष के अवसर पर यहाँ हज़ारों श्रद्धालु पिंडदान के लिये जुटते हैं।
- यहाँ से 17 किलोमीटर की दूरी पर बोधगया स्थित है जो बौद्ध तीर्थ स्थल है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 43 |