ऋग्वेद हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध चार वेदों में से एक है। ऋग्वेद में देवताओं की स्तुति की गयी है। ऋग्वेद के मंत्रों का उच्चारण यज्ञों के अवसर पर 'होतृ ऋषियों' द्वारा किया जाता था।
- यह सबसे प्राचीनतम वेद माना जाता है।
- ऋग्वेद के कई सूक्तों में विभिन्न वैदिक देवताओं की स्तुति करने वाले मंत्र हैं, यद्यपि ऋग्वेद में अन्य प्रकार के सूक्त भी हैं, परन्तु देवताओं की स्तुति करने वाले स्त्रोतों की प्रधानता है।
- ऋग्वेद में कुल दस मण्डल हैं और उनमें 1028 सूक्त हैं और कुल 10,580 ऋचाएँ हैं।
- इस वेद में दस मण्डलों में कुछ मण्डल छोटे हैं और कुछ मण्डल बड़े हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज