उत्तर मानस नामक एक सरोवर का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। यह काश्मीर के 'हरमुख' पर्वत श्रृंग की तराई में स्थित, 'नन्दिक्षेत्र' के समीप, 'गंगबल' नामक ह्नद है। गंगबल को ही महाभारत काल में 'उत्तर मानस' कहा जाता था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 23 |