अयुतनायी हिन्दू पौराणिक ग्रन्थ महाभारत के अनुसार महाभौम का पुत्र था, जिसने सुयज्ञा के गर्भ से जन्म लिया था।
- इनकी पत्नी कामा और पुत्र अक्रोधन थे।[1]
- अयुतनायी ने दस हजार 'पुरुषमेध यज्ञ' किये तथा अयुत यज्ञों का आनयन (अनुष्ठान) करने के कारण ही उनका नाम 'अयुतनायी' हुआ।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 14 |
- ↑ महाभारत आदि पर्व अध्याय 95 श्लोक 1-20